- अफगानिस्तान के कुनार प्रांत के एक मिडिल स्कूल में विस्फोट की जानकारी सामने आई है
- विस्फोट की वजह से कई छात्रों की मौत और कई के घायल होने की आशंका जताई गई है
- विस्फोट से संबंधित मृतकों और घायल छात्रों की संख्या के बारे में अभी कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है
अफगानिस्तान के एक स्कूल में धमाके की खबर सामने आई है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अफगानिस्तान पुलिस का कहना है कि कुनार प्रांत के एक मिडिल स्कूल में विस्फोट हुआ है, जिसमे कई छात्रों की मौत हो गई है और कई घायल हुए हैं. कुनार अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत में मौजूद हैं. यहां के एक मिडिल स्कूल में विस्फोट होने का मामला सामने आया है, जिसमें कई छात्रों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है. कुनार प्रांतीय पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता फरीद देहकान ने बताया कि यह विस्फोट सुबह 10 बजे प्रांत के अंदर सेर इलाके के एक स्कूल में हुआ. इस धमाके में कई छात्र मारे गए और घायल हुए हैं. विस्फोट कैसे हुआ, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. कुनार प्रांत की जांच टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं.
हालांकि अब तक आंकड़ों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं