विज्ञापन

NDTV क्रिएटर्स मंच पर आज होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, चुनाव से पहले देखिए सबसे बड़ा इंटरव्यू

NDTV Creators Manch: वाराणसी में आज से NDTV का क्रिएटर्स मंच सजेगा, जिसकी शुरुआत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के इंटरव्यू के साथ शुरू होगी, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले यह सीएम योगी सबसे बड़ा इंटरव्यू होगा.

NDTV क्रिएटर्स मंच पर आज होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, चुनाव से पहले देखिए सबसे बड़ा इंटरव्यू
NDTV Creators Manch: NDTV क्रिएटर्स मंच की शुरुआत करेंगे सीएम योगी

NDTV का क्रिएटर्स मंच आज से वाराणसी में सजने जा रहा है. जहां नमो घाट पर देश की चर्चित हस्तियां जुटेंगी. इसकी शुरुआत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के इंटरव्यू के साथ शुरू होगी. वाराणसी के नमो घाट पर संस्कृति, कला और विचारों का मंच सजेगा, सीएम योगी पहले दिन मुख्य अतिथि के तौर पर इस आयोजन में शामिल होंगे. जबकि केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल होंगे. सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी और नम्रता अडाणी भी सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की नई संभावनाओं पर चर्चा करेंगे. मंच पर संगीत से लेकर साहित्य और फेशन से लेकर अर्थशास्त्र तक देश की कई बड़ी हस्तियां अपने विचार सांझा करेंगे. 

सीएम योगी का सबसे बड़ा इंटरव्यू 

NDTV का क्रिएटर्स मंच पर आज सीएम योगी आदित्यनाथ का आज यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इंटरव्यू होगा. जिसमें यूपी और देश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी. यूपी के विजन पर बात होगी. परिसीमन बिल और महिला आरक्षण पर बात होगी. योगी आदित्यनाथ ने परिसीमन बिल को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कैबिनेट का आभार जताया है. 

सीएम योगी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद से पहले ही पारित किए जाने का जिक्र किया है. परिसीमन बिल के जरिए 2029 से महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ होगा, जिसमें संसद और विधानसभाओं में सीटों की संख्या में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव है. सीटें बढ़ने के बाद महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त होगा. मुख्यमंत्री योगी राज्य सरकार की योजनाओं और आने वाले कामों की योजना के बारे में भी बताएंगे. 

ये भी पढ़ेंः काशी में सजेगा NDTV Creators Manch, 28 नवंबर को सीएम योगी के सत्र से होगी शुरुआत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV Creators Manch, Ndtv Creators Manch 2026, NDTV Creators Manch Varanasi, Ndtv Creators Manch 2026 Venu, CM Yogi Interview In NDTV
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com