विज्ञापन

तेलंगाना में स्कूल ट्रिप के दौरान हादसा, झूले की टक्कर से चौथी क्लास के छात्र की मौत

तेलंगाना के रंगारेड्डी में स्कूल ट्रिप के दौरान झूले की टक्कर से क्लास 4 के छात्र तम्मू अभिराम की मौत हो गई. 12 साल का यशवंत घायल है. पुलिस ने लापरवाही से मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू की है.

तेलंगाना के रंगारेड्डी में स्कूल ट्रिप के दौरान छात्र की मौत.
Photo: Screengrab/NDTV
रंगारेड्डी:

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में स्कूल ट्रिप के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, झूले की चपेट में आने से क्लास 4 के 10 साल के एक छात्र की मौत हो गई. वहीं,  एक अन्य छात्र के घायल होने की भी बात सामने आई है. पुलिस ने मामले में लापरवाही की वजह से मौत का केस दर्ज किया है और जांच शुरू की है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के नरसिंगी इलाके में स्थित 'हैप्पी स्कॉलर्स स्कूल' के छात्र की मौत का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र 10 साल था. स्कूल से मोइनाबाद में गुरुकुल स्कूल के पास स्थित 'लोटस पॉन्ड पार्क' में एक एजुकेशनल ट्रिप गया हुआ था. इसी दौरान छात्र झूला झूल रहे थे और खेल-खेल में एक छात्र हादसे का शिकार हो गया. वहीं, इस दौरान एक छात्र के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है.

मृतक की पहचान मणिकोंडा निवासी और चौथी कक्षा के छात्र तम्मू अभिराम (पिता शिव शंकर राव) के रूप में हुई है. इस हादसे में राजू का बेटा, टी. यशवंत (12) नाम का एक अन्य छात्र भी घायल हो गया.

पुलिस के मुताबिक, जब छात्र खेल रहे थे, तब तेज गति से चल रहा झूला अचानक पीछे से उनसे टकरा गया. हादसे में शिकार हुए दोनों छात्रों को तुरंत भास्कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तम्मू अभिराम को मृत घोषित कर दिया. वहीं, यशवंत का इलाज चल रहा है.

मृतक छात्र के पिता की शिकायत पर मोइनाबाद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. यह मामला BNS की धारा 106 (लापरवाही से मौत) और धारा 125 (जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कार्य) के तहत दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें | हैदराबाद में 26/11 जैसे हमलों की धमकी वाला मिला ईमेल, बढ़ाई गई सुरक्षा

यह भी पढ़ें | तेलंगाना कांग्रेस में कलह! रेवंत रेड्डी के विधायकों का मोर्चा, CM बोले- कुछ नेताओं को पागल कुत्ते ने काट लिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana, Rangareddy, School Trip, Death, School Student
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com