विज्ञापन

नोएडा में 19वीं मंजिल से गिरकर 11वीं कक्षा की छात्रा की मौत

नोएडा के सेक्टर-100 की लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में 11वीं की 16 साल की छात्रा की 19वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है.

नोएडा में 19वीं मंजिल से गिरकर 11वीं कक्षा की छात्रा की मौत
बालकनी से गिरकर छात्रा की मौत.
Representational Image/Canva
नोएडा:

नोएडा के सेक्टर-100 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली 11वीं कक्षा की एक छात्रा की मंगलवार तड़के 19वीं मंजिल से गिरने की वजह से मौत का मामला सामने आया है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है लेकिन उसकी मौत के पीछे की सही वजह को पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. सेक्टर-39 थाने के प्रभारी निरीक्षक डी. पी. शुक्ल ने बताया कि ‘लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी' में रहने वाले अभिनव दुबे की बेटी डिशिता दुबे (16) मंगलवार तड़के करीब तीन बजे 19वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से गिर गई.

उन्होंने बताया कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पैरेंट्स से पड़ी थी डांट!

प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि शरुआती जांच में पता चला है कि परिजनों ने किसी बात को लेकर छात्रा को डांटा था, जिससे वह परेशान थी. उन्होंने बताया कि डिशिता शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी. मृतका के पिता एक कंपनी में सीनियर अधिकारी हैं और मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं.

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन की जांच और परिजनों से पूछताछ कर मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

जब यह घटना हुई, तब ज्यादातर लोग अपने घरों में सो रहे थे. छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी सुरक्षा गार्ड ने दी, जिसके बाद वे नीचे पहुंचे. आसपास के फ्लैट में रहने वाले लोग भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर इकट्ठा हो गए.

यह भी पढ़ें | 'एक दिन सबको मरना है, कर्म अच्छे करो या बुरे...', सुसाइड नोट लिख हॉस्टल में फंदे से लटका डिलीवरी बॉय

यह भी पढ़ें | उम्रकैद की सजा मिलते ही शख्स ने कोर्ट की 5वीं मंजिल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, बहन की हत्या का था दोषी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida, Uttar Pradesh, Death, School Student
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com