किनशासा:
कांगो में एक बंद खदान के ढहने से 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित रेडियो ओकापी ने बुधवार को बताया कि दुर्घटना सोमवार को मनबासा से 120 किलोमीटर दूर पानगोय में हुई। उसने बताया कि सेना और मीलिशिया के संघर्ष के कारण खदान कुछ समय से खाली पड़ी थी।
रेडियो के अनुसार कुछ खनिक अवैध तरीके से खान की तलहटी में पहुंच गए थे, तभी खान के किनारे धसक गए और सभी लोग खान में दफन हो गए। रेडियो ने बताया कि स्थानीय सरकार के प्रमुख ने मृतकों की संख्या की पुष्टि कर दी है। देश के पूर्वी हिस्से में इस प्रकार की दुर्घटनाएं आम हैं।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
खदान हादसा, कांगो में खदान दुर्घटना, Mine Accident, Congo Mine Accident