- पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कोयला खदान में हुए धमाके में सात खनिकों की मौत हुई और 41 फंसे हुए हैं
- धमाका मीथेन गैस के जमा होने से हुआ माना जा रहा है, बचावकर्मी फंसे खनिकों को निकालने में जुटे हैं
- खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू जिले में पुलिस चेकपॉइंट पर घात लगाकर हमला हुआ जिसमें 11 पुलिस अधिकारी मारे गए
पाकिस्तान में हर दिन मौत का तांडव हो रहा है. एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान में एक कोयला खदान के अंदर हुए धमाके में कम से कम सात खनिकों की मौत हो गई. 41 अन्य खनिक जमीन के नीचे फंस हुए हैं. बचावकर्मी उन तक पहुंचने की कोशिश कर रहे है. सरकारी खदान निरीक्षक गनी बलोच ने बताया कि यह धमाका बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में हुआ.
बलोच ने कहा कि इस जानलेवा धमाके के कुछ घंटों बाद सात खनिकों के शव बरामद किए गए. ऐसा लगता है कि यह धमाका मीथेन गैस जमा होने की वजह से हुआ था. उन्होंने बताया कि प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और अन्य आपातकालीन बचाव दलों की मदद से बचावकर्मी फंसे हुए खनिकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. बलोच ने तुरंत यह नहीं बताया कि खनिक जमीन के नीचे कितनी गहराई में काम कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बचाव अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक कि फंसे हुए सभी खनिकों का पता नहीं चल जाता.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बलोच ने कहा, "मीथेन गैस विस्फोट के बाद किसी के जीवित मिलने की संभावना कम हो जाती है क्योंकि ऑक्सीजन का स्तर शून्य हो जाता है, और बचावकर्मी भी खदान के अंदर सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं."
11 पुलिस अधिकारी मारे गए
वहीं बुधवार देर रात पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस चेकपॉइंट पर घात लगाकर किए गए हमले में कम से कम 11 पुलिस अधिकारी मारे गए और दर्जनों घायल हो गए. यह हमला अफगान सीमा के पास हंगू जिले में हुआ. पुलिस के बयान के मुताबिक, हमलावरों ने पुलिस पोस्ट पर घात लगाकर हमला करने से पहले उसे निशाना बनाने के लिए विस्फोटक से लदे क्वाडकॉप्टर का इस्तेमाल किया. स्थानीय पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच घंटों तक गोलीबारी चली, जिसमें 15 हमलावर मारे गए और सुरक्षा बलों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा.
मारे गए 11 पुलिस अधिकारियों के अलावा, 28 अन्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थानीय पुलिस के अनुसार, मारे गए लोगों में डिप्टी सुपरिटेंडेंट दियार खान भी शामिल थे, जो अतिरिक्त बल लेकर घटनास्थल पर पहुंचे थे. जिला पुलिस अधिकारी मुजाहिद हुसैन ने बताया कि हमलावरों ने पुलिस की तीन गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस की एक अन्य गाड़ी अपने साथ ले गए. इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी गुट ने नहीं ली है. यही नहीं पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में एक महीने से भी अधिक समय से प्रदर्शन चल रहे हैं.
यह भी पढ़ें-
चीन ने अपने सबसे चर्चित हथियारों में से एक YJ-20 हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल तैनात किया
जापान की आबादी दशकों में पहली बार 12 करोड़ से नीचे, कैसे है उसके लिए खतरा
Explainer: ईरान के प्रॉक्सी हमलों और नाकेबंदी से सऊदी अरब घिरा, ये कितना खतरनाक
Video:ब्रिटेन के PM एंडी बर्नहैम को बेबस बुजुर्ग ने कह दी ऐसी बात, नहीं कह पाते बड़े-बड़े नेता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं