ब्राजाविले:
कांगो गणराज्य की राजधानी में रविवार को एक निर्माण स्थल पर हुए विस्फोट में तीन चीनी कामगारों सहित 206 लोगों की मौत हो गई। अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
ब्राजाविले के यूनिवर्सल हॉस्पिटल सेंटर में 20 लोगों की मौत हो गई जहां 240 से अधिक घायलों का अभी भी इलाज चल रहा है।
लगभग 80 घायलों का सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चीनी दूतावास के राजनीतिक काउंसेलर डुआन जिंझू ने चीनी नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है।
घटनास्थल पर बीजिंग कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग ग्रुप के लगभग 140 से अधिक चीनी कामगार थे। कम्पनी ने लगभग 60 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया है।
चीनी अधिकारियों के मुताबिक विस्फोट में चीनी टेलीकॉम उत्पाद निर्माता कम्पनी हुआवेई टेक्नोलोजिस की एक इमारत क्षतिग्रस्त हुई है। कम से कम 10 चीनी नागरिकों की हालत गम्भीर हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक विस्फोट एक डिपो में हुआ। तकरीबन 80 घायलों को ब्राजाविले के सैनिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
बचाव व राहत कार्य में चीनी चिकित्सा समूह भी लगा हुआ है।