विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2017

मेक्सिको में ब्रेक फेल होने पर रोड एक्सिडेंट में मारे गए 18 लोग

मेक्सिको के प्यूबला में ट्रक पलटने की घटना में 18 लोगों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह घटना तेपांगो डी रॉड्रिगेज में हुई.

मेक्सिको में ब्रेक फेल होने पर रोड एक्सिडेंट में मारे गए 18 लोग
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको के प्यूबला में ट्रक पलटने की घटना में 18 लोगों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह घटना तेपांगो डी रॉड्रिगेज में हुई. इस घटना में नौ पुरूषों और नौ महिलाओं की मौत हो गई, जिनमें से अधिकतर ट्रक में सामान रखने वाली जगह में बैठे थे.

पढ़ें: देह व्यापार में धकेली गई 30 महिलाओं को मेक्सिको पुलिस ने दलालों के चंगुल से छुड़ाया

पुलिस की प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा लग रहा है कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे, जिस वजह से यह दुर्घटना हुई. मृतकों की संख्या बढ़कर 19 भी हो सकती है, क्योंकि एक घायल शख्स की हालत गंभीर है. घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

VIDEO: रोड टू सेफ्टी : हाईवे पर हादसों में कमी क्यों नहीं? ​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Road Accident, Mexico, 18 People Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com