विज्ञापन

हजारीबाग: अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे शव, गाड़ी की टैंकर से टक्कर में 7 लोगों की और चली गई जान, 3 गंभीर

झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण स्थित दनुआ घाटी में उस समय भीषण सड़क हादसा हो गया, जब अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों से भरे वाहन को पीछे से एक टैंकर ने टक्कर मार दी. हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 13 लोग घायल हुए हैं.

हजारीबाग:  अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे शव, गाड़ी की टैंकर से टक्कर में 7 लोगों की और चली गई जान, 3 गंभीर
NDTV

झारखंड के हजारीबाग जिले की दनुआ घाटी में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को पीछे से एक तेज रफ्तार टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, गिरीडीह के अटका-बगोदर इलाके से 19 लोग एक शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी जा रहे थे. इसी दौरान हजारीबाग जिले के चौपारण स्थित दनुआ घाटी में उनकी सवारी गाड़ी सड़क पर आगे बढ़ रही थी. तभी पीछे से आ रहे एक टैंकर ने वाहन को जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में पांच की मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर के बाद पांच लोगों की जान चली गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

पुलिस और प्रशासन की टीम भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई. अधिकारियों के अनुसार, घायलों में तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन पर डॉक्टरों की विशेष निगरानी रखी जा रही है.

परिवार पर टूटा गम का पहाड़

हादसे के बाद दनुआ घाटी क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता सामान्य कराया. साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

एक परिवार पहले से ही अपने परिजन के निधन के गम में डूबा था, लेकिन वाराणसी पहुंचने से पहले ही यह सफर कई और परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या, हार्ट अटैक बताकर किया गुमराह, ऐसे पकड़ी गई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hazaribagh, Jhakhand, Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com