विज्ञापन

दिल्ली से बिहार जा रही बस का कुशीनगर में भीषण हादसा, 3 यात्रियों की मौत, आधा दर्जन से अधिक जख्मी

कुशीनगर में दिल्ली से बिहार जा रही एक बस हादसे की शिकार हो गई. इस हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई. दो गंभीर रूप से घायल हैं. जबकि कई अन्य लोग बुरी तरह के घायल बताए जा रहे हैं.

दिल्ली से बिहार जा रही बस का कुशीनगर में भीषण हादसा, 3 यात्रियों की मौत, आधा दर्जन से अधिक जख्मी
कुशीनगर में दिल्ली से बिहार जा रही बस हुई हादसे की शिकार.
NDTV
कुशीनगर:

दिवाली-छठ को लेकर बिहार जाने वाले यात्रियों की इन दिनों काफी भीड़ बढ़ी है. ट्रेन, प्लेन से लेकर बस और प्राइवेट गाड़ियों से भी लोग बिहार जा रहे हैं. दिल्ली से हर रोज सैकड़ों बस बिहार के लिए खुलती हैं. लेकिन इन बसों में यात्री जान जोखिम में लेकर सफर करते हैं. ताजा मामला यूपी के कुशीनगर जिले से सामने आया है, जहां दिल्ली से बिहार जा रही एक बस हादसे की शिकार हो गई. इस हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई. जबकि कई यात्री घायल हो गए. 

कुशीनगर के लबनिया चौराहे पर हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया चौराहे के पास हुई. हादसे की शिकार हुई बस शिवा बस कंपनी की बताई जा रही है. मृतकों में दो पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं. दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची ने कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

मेडिकल कॉलेज के प्रभारी बोले- दो गंभीर गोरखपुर रेफर

वहीं, सात वर्षीय बच्ची का इलाज कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर हादसे की जांच में जुट गई. इमरजेंसी एवं ट्रामा मेडिकल कॉलेज के प्रभारी पुष्कर पाठक ने कहा, "हमारे यहां चार लोग आए थे, जिनमें एक अज्ञात व्यक्ति को मृत अवस्था में लाया गया था. उन्हें पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया गया है. दो लोगों को गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया गया है. वहीं, एक 7 साल की बच्ची, जिसका नाम आखिरी कुशवाहा है, का हमारे यहां इलाज चल रहा है..."

भीषण थी टक्कर, बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

पुलिस के अनुसार, यह हादसा पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया चौराहे/गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर हुआ. आनंद विहार (दिल्ली) से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही प्राइवेट लग्जरी बस में लगभग 50 यात्री सवार थे. इनमें से ज्यादातर दिवाली और छठ पूजा मनाने अपने घर लौट रहे थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए.

यह भी पढ़ें - हादसा देखने गए थे, हादसे का शिकार हो गए... झारखंड के खूंटी में ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, मातम में बदली दिवाली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kushinagar, Kushinagar Accident, Delhi To Bihar Bus Service, Delhi Bihar Road Network, Diwali Chhath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com