ऑस्ट्रेलिया (Australia) के न्यू साउथ वेल्स (NSW) के हंटर वैली क्षेत्र में रविवार देर रात शादी में मेहमानों को ले जा रही एक बस के पलटने (Australia Bus Accident) से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य को अस्पताल ले जाया गया. ग्रेटा में हंटर एक्सप्रेसवे ऑफ-रैंप के पास वाइन कंट्री ड्राइव पर दुर्घटना स्थल पर रात भर आपातकालीन सेवाएं काम कर रही थीं.सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार पुलिस ने एक बयान में कहा कि शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि घटना में 10 लोगों की मौत हो गई और 11 लोगों को हेलीकॉप्टर और सड़क मार्ग से अस्पताल ले जाया गया था.
इसके अलावा, 18 यात्री सकुशल बच गए. पुलिस के अनुसार बस के पलटने की सूचना के बाद रात 11:30 बजे (स्थानीय समय) के बाद आपातकालीन सेवाओं को घटना स्थल पर बुलाया गया. न्यू इंग्लैंड हाईवे और हंटली में ब्रिज स्ट्रीट गोलचक्कर के बीच दोनों दिशाओं में वाइन कंट्री ड्राइव को बंद करके बड़े पैमाने पर आपातकालीन अभियान चलाया गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रिपोर्ट के अनुसार अनिवार्य परीक्षण और मूल्यांकन के लिए बस के चालक को पुलिस सुरक्षा में अस्पताल ले जाया गया. सड़क और हवाई मार्ग से घायल पीड़ितों को हंटर वैली के कई अस्पतालों में ले जाया गया, जिसमें न्यू लैंबटन हाइट्स में जॉन हंटर अस्पताल और वारताह में मेटर अस्पताल शामिल हैं. एक क्राइम सीन बनाया गया है, जिसका सोमवार को स्पेशलिस्ट फॉरेंसिक पुलिस और क्रैश इन्वेस्टिगेशन यूनिट द्वारा विश्लेषण किया जाएगा.
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने बताया कि सेसनॉक के मेयर जय सुवाल ने बस दुर्घटना की खबर को भयावह बताया. उन्होंने आगे कहा कि ‘मेरे संवेदनाएं स्पष्ट रूप से दुर्घटना में शामिल लोगों के साथ हैं, लेकिन उनके परिवार और दोस्तों के साथ-साथ घटनास्थल पर सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वालों के भी साथ हैं क्योंकि यह वास्तव में उनके लिए भी भयानक रहा होगा.' बता दें कि हंटर घाटी में एक प्रमुख शादी और पर्यटन स्थल हैं, और इसलिए पूरे राज्य और देश के लोग यहां आते हैं.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं