विज्ञापन

मां और छोटे-भाई बहन को बचाने के लिए 4 घंटे तक उफनते समंदर में तैरता रहा 13 साल का बच्चा

ऑस्ट्रेलिया के एक बच्चे ने अपनी मां और भाई-बहन को बचाने के लिए जमीन और आसमान एक कर दिया. यह कहानी है जज्बे की, हार नहीं मानने की.

मां और छोटे-भाई बहन को बचाने के लिए 4 घंटे तक उफनते समंदर में तैरता रहा 13 साल का बच्चा
उफनते समंदर की प्रतिकात्मक तस्वीर
  • ऑस्ट्रेलिया के 13 साल के बच्चे ने समंदर में फंसी मां और दो छोटे भाई-बहनों को बचाने के लिए चार घंटे तैराकी की
  • परिवार क्विंडालुप में छुट्टियां मना रहा था जहां तेज हवाओं ने उनका पैडलबोर्ड और कयाक समंदर में धकेल दिया था
  • बच्चे ने नाव में पानी भरने के बाद चार किलोमीटर तैरकर किनारे पहुंचकर मदद के लिए दो किलोमीटर दौड़ लगाई

एक 13 साल का बच्चा समंदर में डूबती अपनी मां, 12 साल के छोटे भाई और 8 साल की मासूम बहन को बचाने के लिए क्या कर सकता है. ऑस्ट्रेलिया के एक बच्चे ने दिखाया है कि वो जमीन आसमान एक कर सकता है. ऑस्ट्रेलिया में समुद्र में बह जाने के बाद यह 13 साल का बच्चे अपनी मां और दो छोटे भाई-बहनों को बचाने के लिए उफनते समंदर में चार घंटे तक तैरता रहा. अच्छी बात यह है कि उसे सफलता मिल गई. सब बच गएं.

द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार यह परिवार पर्थ से 200 किमी दक्षिण में क्विंडालुप में छुट्टियां मना रहा था. शुक्रवार, 30 जनवरी दोपहर को तेज हवाओं ने उनके इनफ्लैटेबल पैडलबोर्ड और कयाक को जियोग्रैफ खाड़ी से दूर समंदर के अंदर धकेल दिया. 13 साल के बच्चे ने मदद पाने के लिए नाव से किनारे की ओर लौटने का प्रयास किया, लेकिन नाव में पानी भर गया, जिससे उसे 4 किमी तैरकर वापस किनारे पर आना पड़ा.

स्काई न्यूज से बात करते हुए उस बच्चे ने कहा कि घंटों की तैराकी के बाद वह किनारे पहुंचा  औ मदद के लिए दौड़ा. उसने कहा, "मैंने अपने आप से बस इतना कह रहा था कि 'ठीक है, आज नहीं, आज नहीं, आज नहीं'. मैं ब्रेस्टस्ट्रोक करता हूं, मैं फ्रीस्टाइल करता हूं, मैं सर्वाइवल बैकस्ट्रोक करता हूं. मैं किनारे पहुंचा, और फिर उसके बाद मुझे फोन तक पहुंचने के लिए 2 किमी दौड़ना पड़ा."

रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया पुलिस को शुक्रवार शाम 6 बजे एक रिपोर्ट मिली कि एक परिवार समुद्र में बह गया है. उसके बाद कई एजेंसी ने मिलकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. इसमें डब्ल्यूए जल पुलिस, स्थानीय समुद्री बचाव स्वयंसेवक और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के बचाव हेलीकॉप्टर शामिल थे. आखिर में 47 साल की मां, 12 साल के एक बच्चे और 8 साल की एक बच्ची को रात 8.30 बजे बचाव हेलीकॉप्टर ने एक पैडलबोर्ड से चिपका हुआ पाया. फिर एक स्वयंसेवी समुद्री बचाव जहाज वहां पहुंची और तीनों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया.

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' वाले रहमान डकैत का एक और बेटा गिरफ्तार, बड़े बेटे को बाप की तरह पहले ही मार चुकी कराची पुलिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, World News, Swimming
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com