नोएडा के 16 ए के फिल्म सिटी में स्थित लक्ष्मी स्टूडियो में आयोजित किए जा रहे एक फैशन शो के दौरान एक हादसा हो गया. लाइटिंग के लिए लगाया गया खंभा स्टेज पर गिर गया. जिसकी चपेट में आकर रैंप वॉक कर रही मॉडल की मृत्यु मौके पर ही हो गई. जबकि इस घटना में एक अन्य युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 20 थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर आयोजक और लाइटिंग लगाने वाले चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.
पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम के संबंध में पुलिस से कोई अनुमति नहीं ली गई थी. एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि फिल्म सिटी स्थित लक्ष्मी स्टूडियो में रविवार दोपहर फैशन शो के दौरान हादसा तब हुआ जब लाइटिंग का लोहे का जालनुमा खंभा गिरने से एक मॉडल की मौत हो गई. मृतक की पहचान गौर सिटी-2 स्थित निवासी वंशिका चौपड़ा के रूप में हुई है. जबकि घायल युवक की पहचान बॉबी राज के रूप में हुई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि वंशिका की मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें-
- बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मांगे सबूत, पहलवानों से फोटो-वीडियो और चैट सौंपने को कहा : सूत्र
- खतरनाक बिपरजॉय चक्रवाती तूफान की 15 जून को गुजरात के तट से टकराने की संभावना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं