उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचुर में भतीजी की शादी में शामिल हुए. हालांकि, योगी की मौजूदगी में हुए विवाह समारोह से मीडिया को दूर रखा गया.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत भी समारोह में शामिल हुए और वर-वधू को आशीर्वाद दिया. इस दौरान उन्होंने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
समारोह में करीब एक घंटा रुकने के बाद धामी और रावत हवाई मार्ग से वापस देहरादून लौट गए. योगी तीन दिवसीय दौरे पर पंचुर पहुंचे और शनिवार को वह निकटवर्ती ठांगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भी जाएंगे.
योगी ने इसी विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की थी. मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दौरा है. हालांकि, इससे पहले, जब वह गोरखपुर से सांसद थे, तब भी यहां आए थे.
कार्यक्रम की तैयारी में जुटे स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि योगी आदित्यनाथ यहां बच्चों से बातचीत करेंगे और इसके बाद वह कांडी स्थित ‘राजकीय जूनियर हाईस्कूल' भी जायेंगे और वहां भी बच्चों से बातचीत करेंगे. कांडी गांव योगी आदित्यनाथ के गुरु अवैद्यनाथ का गांव है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पंचूर, ठांगर सहित आसपास इलाकों में उत्साह का माहौल है. योगी के इस दौरे को उनके बचपन की यादों से जोड़कर देखा जा रहा है.
प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्येंद्र शाह ने ‘पीटीआई-वीडियो' सेवा को बताया कि योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर स्कूल को अच्छी तरह से सजाया गया है और स्कूल के छात्र-छात्राएं भी अपने पूर्व छात्र के स्वागत के लिए उत्साहित हैं. विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका रजनी बहुगुणा ने बताया कि स्कूल के पुराने दस्तावेजों में योगी आदित्यनाथ का नाम अजय मोहन बिष्ट के रूप में दर्ज है.
उन्होंने बताया कि वर्ष 1972 में योगी आदित्यनाथ का यहां दाखिला हुआ था. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को पंचुर पहुंचे थे और उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी में ब्रम्हलीन संत महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए थे.
उसके बाद उन्होंने अपने पिता दिवंगत आनंद सिंह बिष्ट की स्मृति में बने पार्क में 100 फुट उंचे तिरंगे व दो दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन किया था. आदित्यनाथ ने सिद्धपीठ महादेव मंदिर में दर्शन कर पूजा की और उन्होंने महाविद्यालय की गौरक्ष पत्रिका का विमोचन भी किया था. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी शनिवार को ही लखनऊ लौटेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं