- उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने रूद्रप्रयाग के सौंराखाल में जनसभा में जूते मारने वाला बयान दिया.
- मंत्री ने कहा कि यदि वे गलत करें तो उन्हें जूते मारने का भी हक जनता को है.
- मंत्री भरत सिंह चौधरी ने पिता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर अपनी भावुकता व्यक्त की.
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी का एक वीडियो बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो यह कहते दिख रहे हैं कि अगर मैंने गलत किया है तो मुझे जरूर जूते मारे जाएं. रूद्रप्रयाग में भरी जनसभा में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा, फूल माला पहनने का हक मुझे है तो जूते खाने का हक भी मुझे ही है. अगर मैं गलत करूं तो मुझे जरूर जूते मारे जाएं. वो रूद्रप्रयाग जिले के सौंराखाल में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे.
दरअसल बुधवार को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी रूद्रप्रयाग जिले के सौंराखाल, भरदार इलाके में चार महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इसी दौरान उन्होंने जूते मारने वाला बयान दिया.
पिता के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से भावुक नजर आए मंत्री
बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग कलक्ट्रेट में बीते दिनों आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी के पिता के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित टिप्पणी की थी. महिला ने कहा था 'भरत सिंह चौधरी का बाप केदारनाथ में भांग बेचता था.' पिता पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से मंत्री भरत सिंह चौधरी भावुक नजर आए.
रुद्रप्रयाग जिले के सौंराखाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने अपने पिता को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर दर्द जाहिर किया।
— bhUpi Panwar (@askbhupi) August 26, 2026
उन्होंने कहा कि एक महिला ने उनके पिता को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की और कहा कि “भरत सिंह चौधरी का बाप केदारनाथ में भांग बेचता था।”… pic.twitter.com/3lL81K3zGo
सौंराखाल में आयोजित जनसभा में मंत्री ने जूते मारने वाला दिया बयान
उन्होंने सौंराखाल में आयोजित एक कार्यक्रम में अपना दर्द जाहिर किया. भरत सिंह चौधरी ने कहा कि अगर उन्हें फूल-माला पहनने का हक है, तो गलत काम करने पर जूते खाने का हक भी है. मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते यदि जनता उन्हें सम्मान देती है तो उनके काम पर सवाल उठाने और गलत होने पर विरोध करने का अधिकार भी जनता को है. उन्होंने राजनीतिक विरोध को स्वीकार करने की बात कही, लेकिन व्यक्तिगत और पारिवारिक स्तर पर की जाने वाली टिप्पणियों पर कड़ा ऐतराज जताया.
मंत्री भरत सिंह चौधरी ने इन सड़कों का किया शिलान्यास
- जवाड़ी बाईपास–मल्यासु–कोटली-बांसी मोटर मार्ग
लंबाई: 14.925 किमी | लागत: ₹24.95 करोड़ - वीराणगांव–जाखाल मोटर मार्ग
लंबाई: 8.025 किमी | लागत: ₹12.63 करोड़ - तिलवाड़ा–सौराखाल मोटर मार्ग किमी-8 से अन्द्रीया डांग (घेंघड़) मोटर मार्ग
लंबाई: 4.85 किमी | लागत: ₹7.77 करोड़ - बड़ियारगढ़–धौढंगी से सौराखाल मोटर मार्ग का अपग्रेडेशन एवं डामरीकरण लंबाई:
13.52 किमी | लागत: ₹12.21 करोड़ (लोकार्पण)
यह भी पढ़ें - Exclusive: धर्मांतरण पर रोक, यूसीसी, भू-कानून... लगातार 5 साल सीएम का रिकॉर्ड, पुष्कर धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं