विज्ञापन

मॉनसून पर बड़ा अपडेट, यूपी-बिहार समेत ये 12 राज्य रहे भारी बारिश के लिए तैयार, IMD का यलो अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी

Monsoon Rain Alert: देशभर में मॉनसून विदाई से पहले जमकर बरसने को तैयार है. यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश जारी है. 19 सितंबर को 12 राज्यों में येलो अलर्ट जारी है.

मॉनसून पर बड़ा अपडेट, यूपी-बिहार समेत ये 12 राज्य रहे भारी बारिश के लिए तैयार, IMD का यलो अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी
आज 12 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट
  • मॉनसून विदाई की विदाई से पहले देश में बारिश का एक और दौर आने वाला है.
  • IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक आज 12 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट जारी है.
  • यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

देश में चार महीने लंबे मॉनसून सीजन की विदाई का वक्त आ गया है, लेकिन जाते-जाते तेज बारिश का एक और दौर आने वाला है. मॉनसून की एक्टिविटी से देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत इलाकों में झमाझम बारिश जारी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक शनिवार को देश के 12 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में 19 सितंबर को अच्छी बारिश होने वाली है. दक्षिणी राज्यों में भी मॉनसून एक्टिव है. जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है, जिससे यहां तापमान नीचे लुढ़क गया है. शनिवार से कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है. 

शनिवार को 12 राज्यों में येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को यूपी, बिहार, राजस्थान, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात में भी बारिश का दौर शुरू हो चुका है. अहमदाबाद में भारी बारिश होने के बाद शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया है. मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक यहां बरसात होने की संभावना जताई है. 

यूपी-बिहार में तेज बारिश 

उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज बारिश का दौर जारी है. लगातार बरसात की वजह से गंगा नदी में उफान पर चल रही हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज दोनों राज्यों में तेज बरसात का अलर्ट जारी किया है. आज दोनों राज्य येलो अलर्ट पर हैं. गंगा के मैदान वाला इलाका बारिश वाला हो गया है. उत्तर प्रदेश में 39 जिलों में और बिहार में 20 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. झमाझम बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति हैं. 

पहाड़ों में बर्फबारी से गिरा तापमान

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है. उत्तराखंड के चमोली और हेमकुंड साहिब में हुई ताजा बर्फबारी के बाद यहां केदारनाथ यात्रा को लेकर अलर्ट जारी है. यात्रियों से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है. केदारनाथ और रुद्रनाथ में भी बर्फबारी हो रही है. केदारनाथ में तापमान माइनस में चला गया है. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी शुरू हो चुकी है. जिसके बाद यहां तापमान लुढ़क गया है. जिससे मौसम में तब्दीली आनी शुरू हो चुकी है.  

Latest and Breaking News on NDTV

गुजरात में आज भी बारिश 

गुजरात में बारिश का दौर फिर शुरू हो चुका है. शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद अहमदाबाद में कई स्थानों पर जलभराव हो गया था. यहां सड़कें और अंडरपास में पानी भर गया था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक गुजरात में आज भी दिनभर झमाझम बारिश होने के चांस नजर आ रहे हैं. वडोदरा, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, वलसाड, डांग, पंचमहल, दाहोद, महीसागर में बारिश की संभावना बन रही है. 

ये वीडियो भी देखिए

सितंबर के आखिरी हफ्ते से लौटेगा मॉनसून

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून की विदाई सितंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू हो जाएगी. ऐसे में अभी  21 सितंबर तक राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा. कुछ इलाकों में आखिरी में भी बारिश तेज बारिश हो सकती है. क्योंकि मॉनसूनी हवाओं के लौटने की वजह से बारिश की स्थिति में बदलाव आता है, जहां आखिरी कुछ वक्त में बारिश हो सकती है. 

ये भी पढे़ंः मॉनसून लौट रहा है, पीछे छोड़ रहा है बारिश का बड़ा घाटा; जानिए किन राज्यों पर पड़ा सबसे ज्यादा असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Update Today, Weather Update Today, Snowfall In Uttarakhand, IMD Alert Today, Monsoon Rainfall
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com