उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो रही है. यह वीडियो गदरपुर थाना क्षेत्र के डोंगपुरी गांव का बताया जा रहा है.
दरअसल, उधम सिंह नगर के डोंगपुरी गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदली और मारपीट शुरू हो गई. इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात-घुसे चले. मारपीट में कई लोगों को चोंटे भी आई हैं. काफी देर तक यह हंगामा चलता रहा, स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें- कानपुर में बारा टोल प्लाजा पर खड़ी कार में घुसा तेज रफ्तार कंटेनर, देखते रह गए कर्मचारी, CCTV वायरल
घटना से स्थानीय लोगों में डर
दिनदहाड़े बीच सड़क पर हुई इस मारपीट की घटना से स्थानीय लाोगों में चिंता का माहौल है. उनका कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें.
ये भी पढ़ें- ओडिशा में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, एक को बचाने में गई सबकी जान, मचा कोहराम
पुलिस कर रही मामले की जांच
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है. तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में स्कूटी से टक्कर के बाद टूटा जंगली हाथी का दांत... 3 टुकड़े हुए
(मुनेश चौहान की रिपोर्ट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं