विज्ञापन

उत्तराखंड में स्कूटी से टक्कर के बाद टूटा जंगली हाथी का दांत... 3 टुकड़े हुए

ऊधम सिंह नगर के चकरपुर-बनबसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक स्कूटी सवार महिला शिक्षिका की टक्कर सड़क पार कर रहे जंगली हाथी से हो गई. हादसे में हाथी का दांत टूट गया और उसके तीन टुकड़े सड़क पर बिखर गए. घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है, वन विभाग ने हाथी का दांत सुरक्षित जब्त कर लिया है.

उत्तराखंड में स्कूटी से टक्कर के बाद टूटा जंगली हाथी का दांत... 3 टुकड़े हुए
Uttarakhand Elephant Tusk Broken After Being Hit by Scooty in Udham Singh Nagar

Elephant tusk broken scooty collision: उत्तराखंड में अक्सर हाथी के हमले से लोगों की मौत और घायल होने के मामले सामने आते हैं. लेकिन, ऊधम सिंह नगर में एक स्कूटी सवार महिला ने जंगली हाथी को टक्कर मार दी. हादसे में हाथी का दांत टूट गया और उसके टुकड़े-टुकड़े हो गए. इसके बाद हाथी जंगल की ओर भाग गया. 

दरअसल, ऊधम सिंह नगर में स्कूटी सवार महिला की सड़क पार कर रहे हाथी से टक्कर हो गई. हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और हाथी का भी एक दांत टूट गया. यह हादसा चकरपुर-बनबसा राष्ट्रीय राजमार्ग-125 पर हुआ. हादसे के बाद पीछे से आ रहे लोगों ने शोर मचाकर हाथी को जंगल की ओर भगाया. सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. 

Elephant tusk broken pieces on road khatima uttarakhand accident

Elephant tusk broken pieces on road khatima uttarakhand accident

महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती 

पुलिस ने बताया कि खटीमा के श्रीपुर बिछवा निवासी शिक्षिका निकिता कापड़ी पत्नी रोहित कापड़ी मायके टनकपुर से खटीमा स्थित निजी स्कूल में पढ़ाने के लिए आ रही थीं. इस दौरान चकरपुर-बनबसा के बीच घने जंगल में अचानक हाथी सामने आ गया, टक्कर से स्कूटी सवार निकिता सड़क पर गिर गई और हाथी का दांत टूटकर सड़क पर गिर गया. हादसे में स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई है. घायल शिक्षिका को एनएच हाईवे एंबुलेंस से नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. वन विभाग ने हाथी का दांत कब्जे में लिया. 

Uttarakhand Shocking News: Elephant Tusk Broken After Being Hit by Scooty in Udham Singh Nagar

Uttarakhand Shocking News: Elephant Tusk Broken After Being Hit by Scooty in Udham Singh Nagar

महिला टूरिस्ट के बाद हाथी की भी मौत, जानें कर्नाटक में दो जानवरों की लड़ाई में अब तक क्या-क्या हुआ

वाहन चालक बरतें सावधानी 

वन क्षेत्राधिकारी हरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि यह इलाका हाथी कॉरिडोर क्षेत्र में आता है, जहां अक्सर हाथियों की आवाजाही रहती है. घटना के बाद विभाग ने इलाके में ट्रैप कैमरे लगाने शुरू कर दिए हैं. हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है. 

VIDEO: जगन्नाथ पुरी में दिखा दुर्लभ नजारा, ‘हाथी की सूंड' से जुड़ा आसमान‑समंदर; पर्यटक हैरान

(ऊधम सिंह नगर से विकास कुमार की रिपोर्ट) 

लेखक के बारे में
img
उदित दीक्षित
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khatima Tanakpur Highway, Uttarakhand News, Udham Singh Nagar News,  Scooty Elephant Collision Uttarakhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com