विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2022

उत्तराखंड : बाइक चला रहे दो नाबालिगों का पुलिस ने काटा चालान, अभिभावकों पर ठोका 25-25 हजार रुपये का जुर्माना

पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है तथा अभिभावकों को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के बारे में बताते हुए उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें.

उत्तराखंड : बाइक चला रहे दो नाबालिगों का पुलिस ने काटा चालान, अभिभावकों पर ठोका 25-25 हजार रुपये का जुर्माना
बाइक चला रहे दो किशोरों का चालान काटने के साथ ही पुलिस ने बाइक भी जब्त कर लिया. (प्रतीकात्मक फोटो)

उत्तराखंड के चमोली जिले में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जारी अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को कर्णप्रयाग में दुपहिया वाहन चला रहे दो किशोरों का चालान काटा. पुलिस ने बताया कि दोनों दुपहिया वाहन जब्त करने के अलावा पुलिस ने नाबालिगों के अभिवावकों पर 25000-25000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

चमोली के पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने जिले में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. कर्णप्रयाग क्षेत्र में जांच के दौरान दो नाबालिग किशोर दुपहिया वाहन चलाते हुए मिले, ​जिनका चालान करने के बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.

पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है तथा अभिभावकों को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के बारे में बताते हुए उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें.

यह भी पढ़ें-

Video : दो पार्षदों के साथ दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहंदी शाम को AAP में गए, देर रात लौटे, सुनिए क्या बोले
उत्तर प्रदेश के बदायूं में पुलिस से भिड़ी भीड़,पथराव किया गया
आईएनएस विक्रांत के बाद दूसरे स्वदेशी विमानवाहक पोत का काम शुरू हुआ : राजनाथ सिंह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chamoli District Of Uttarakhand, Two Minors Were Riding A Bike, Police Imposed A Fine Of Rs 25, 000, Fine On Parents, Fine For Giving Bike To Minors
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com