विज्ञापन

UP में होगी सरकारी नौकरियों की बौछार, पुलिस विभाग में 81,000 पदों पर भर्तियां, तैयारी में जुट जाएं उम्मीदवार

इस साल उत्तर प्रदेश में पुलिस बल में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है. उत्तर प्रदेश में रोजगार की खोज करने वाले पढ़े-लिखे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का ये अच्छा मौका है.

UP में होगी सरकारी नौकरियों की बौछार, पुलिस विभाग में 81,000 पदों पर भर्तियां, तैयारी में जुट जाएं उम्मीदवार
UP पुलिस में इस वर्ष होगी 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती.

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) पुलिस बल में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती करने जा रहा है. अलग-अलग चरणों में इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. इस भर्ती की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में की थी. वहीं अब इस भर्ती को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने एक पोस्ट किया गया, जिसमें कहा है कि ये साल युवाओं के काफी महत्वपूर्ण  साबित होने जा रहा है. पोस्ट में आगे लिखा है कि इस साल उत्तर प्रदेश में 81,000 से अधिक पदों पर पुलिस भर्ती की तैयारी है. यह भर्ती अभियान युवाओं को रोजगार प्रदान करने के साथ ही प्रदेश को ऊर्जावान बनाएगा और आधुनिक पुलिस बल उपलब्ध कराएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

अभी केवल भर्ती की जानकारी दी गई है. उम्मीद है कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा. दरअसल इस भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा.

किन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उपनिरीक्षक, आरक्षी सिविल पुलिस, रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए तथा पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) सहित विभिन्न श्रेणियों में 81 हजार से अधिक पद भरे जाने हैं. सीएम योगी की और से की गई घोषणा के अनुसार, यह भर्ती अभियान वित्त वर्ष 2026-27 में चलाया जाएगा. कुछ भर्ती प्रक्रियाएँ पहले ही शुरू हो चुकी हैं, जबकि अन्य की घोषणा जल्द ही की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को निर्देश दिया है कि सभी सीधी भर्तियां पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित आरक्षण प्रावधानों के तहत ही की जाए. साथ ही निर्धारित समयसीमा में पूरी की जाएगा.

ये भी पढ़ें- UP Police Recruitment 2026: यूपी पुल‍िस में 81 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, किन-किन पदों पर म‍िलेगी नौकरी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up Police Bharti 2026, Up Government Job, Up 81, 000 Vacancy, Up Police Job Latest Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com