भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा. भारतीय टीम शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे है. अब तीसरा मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज में अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेगी. बता दें कि वेलिंगटन के मैदान पर अब तक भारतीय टीम ने टी-20 में कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम इंडिया को 2 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं, एक मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. भारत ने इस मैदान पर आखिरी टी20 2022 में खेला था, जो बारिश के चलते धुल गया था. हालांकि, 2020 में दोनों टीमों के बीच इसी ग्राउंड पर हुआ टी20 मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की थी.
वेलिंगटन में कितने टी-20 मैच हुए हैं
अबतक कुल 26 टी-20 मैच खेले गए हैं जिसमें 12 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है तो वहीं 14 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीतने में सफल रही है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 153 रहा है तो वहीं दूसरी पारी का औसत स्कोर 133 रन रहा है. हेनरी स्टेडियम में सबसे बड़ा स्कोर 219 रन है जो न्यूजीलैंड ने साल 2019 में भारत के खिलाफ ही बनाया था.
भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टी20 मैच कब है ?
भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर को खेला जाने वाला है.
भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टी20 मैच कितने बजे से खेला जाएगा ?
भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टी20 मैच भारत के समय के अनुसार दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा. टॉस 12 बजे होगा.
भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टी20 कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टी20 मैच न्यूजीलैंड के वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टी20 भारत में किस चैनल पर देखा जा सकेगा लाइव ?
भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.
भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टी20 मैच ऑन लाइन कहां स्ट्रीम होगा ?
भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टी20 मैच भारत में सोनी लिव पर ऑन लाइन स्ट्रीम किया जाएगा.
भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टी20 मैच भारत में फ्री में कैसे देख पाएंगे?
भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टी20 मैच भारत मेंDD Sports (DD Free Dish) पर लाइव देखा जा सकेगा.
🏏 भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे T20I मुकाबले में होगी रोमांचक भिड़ंत। 🔥 LIVE प्रसारण देखें DD Sports (DD Free Dish) पर। 📺 #TeamIndia #NZvIND @BCCI @ShreyasIyer15 @ICC https://t.co/5FI4L9J8ES
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 25, 2026
यह भी पढ़ें | वैभव-अभिषेक ओपनर, नंबर 3 संजू, भुवनेश्वर कुमार OUT, तीसरे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11
यह भी पढ़ें | रोहित-गिल ओपनर, नंबर 3 कोहली, जो रूट नंबर 4, चेतेश्वर पुजारा ने चुनी मौजूदा दौर की सर्वश्रेष्ठ ODI XI
यह भी पढ़ें | नीरज के हरियाणा से निकला एक और जैवलिन थ्रोअर, वरुण भाम्बू का कमाल, 71.20 m भाला फेंक तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं