विज्ञापन
8 minutes ago

India vs England LIVE Score, T20 World Cup 2026 2nd semi-final मुंबई के वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड आईसीसी टी20 वर्ल्ज कप 2026 के फाइनल में पहुंचने के लिए थोड़ी देर में भिड़ेंगे. साउथ अफ्रीका ने बुधवार को खेले मुकाबले में एकतरफ अंदाज में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. ऐसे में आज के मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. वानखेड़े में हाई स्कोरिंग मुकाबले होते हैं, ऐसे में आज फिर हमें चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है. भारत ने सुपर-8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल नॉकआउट खेला था और उसमें टीम इंडिया ने आसान जीत दर्ज की थी. ऐसे में आज के मुकाबले में भारतीय टीम एक बार फिर बिना किसी बदलाव के उतरना चाहेगी. (Live Scorecard)

ऐसी हैं दोनों टीमें 

भारत टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर

इंग्लैंड टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टोंग, जेमी ओवरटन

India vs England Live Score: कैसे रंग दिखाएगी वानखेड़े की पिच?

वानखेड़े स्टेडियम में, जैसा कि परंपरागत रूप से होता है, गेंदबाजों की तुलना में बल्लेबाजों को फायदा मिलने की उम्मीद है. हालांकि, कुछ चिंताएं बनी हुई हैं. वानखेड़े की पिच पर हल्की घास है. जिसे जानबूझकर सेमीफाइनल से पहले नमी बनाए रखने के लिए बनाए रखा गया है. इसका मुख्य कारण यह है कि यह लाल मिट्टी वाली पिच है, और घास नमी बनाए रखने में मदद करती है, जिससे सतह को जल्दी सूखने से बचाया जा सकता है.

India vs England Live Score: वानखेड़े की पिच को लेकर चिंता

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने वानखेड़े की पिच और ओस को लेकर चिंता जाहिर की है. मोर्ने मोर्कल ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा,"मुझे लगता है कि ओस हमेशा एक बड़ी चिंता का विषय है. लेकिन यह एक ऐसी चीज है जिसे आप नियंत्रित नहीं कर सकते: टॉस. मुझे लगता है कि वानखेड़े में हमेशा अतिरिक्त उछाल होता है." उन्होंने बताया,"लोग उछाल पर भरोसा कर सकते हैं और लाइन के पार खेल सकते हैं, जो एक गेंदबाज के रूप में आपको खेल में ला सकता है. मुझे लगता है कि यहां मार्जिन बहुत छोटा है. यह काफी छोटा मैदान है."

India vs England Live Score: दोनों देशों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड संभावित प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

India vs England Live Score: सूर्यकुमार यादव पर होंगी सबकी निगाहें

इस मैच में सबकी निगाहें भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर होंगी. सूर्या ने 50 मैचों में टी20 अंतरराष्ट्रीय में टीम इंडिया की कप्तानी की है. 40 में टीम को जीत मिली है और 8 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. सूर्या का बतौर कप्तान जीत प्रतिशत 83 का है.

India vs England Live Score: जानें कैसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत-इंग्लैंड के बीच अभी तक 29 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं और 17 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है जबकि 12 में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम तीसरी बार इंग्लैंड से भिड़ेगी. टीम इंडिया अभी 1 में जीत पाई है जबकि 1 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. जबकि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों देश 5 बार भिड़े हैं. भारत तीन बार जीता है जबकि इंग्लैंड दो बार.

Ind vs Eng LIVE Score: स्पिन अटैक पर फोक्स

इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज लियाम डॉसन ने टूर्नामेंट में अब तक क्रमश: 11 और 10 विकेट लिए हैं. ऐसे में आज भारतीय बल्लेबाजों की स्पिन का टेस्ट जरूर होगा. जबकि वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल से इंग्लिश बल्लेबाज कैसे निपटते हैं, यह भी देखना मजेदार होने वाला है.

Ind vs Eng LIVE Score: बेहतर रहेगा मौसम

AccuWeather के अनुसार, आज रात मुंबई में बारिश का कोई संभावना नहीं है. मैच के दौरान तापमान 29 से 31 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. मैच के लिए मौसम बेहद बेहतर रहने वालाा है.

Ind vs Eng LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें

भारत टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर

इंग्लैंड टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टोंग, जेमी ओवरटन

India vs England Semifinal LIVE: आज महामुकाबला

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स के लाइव ब्लॉग पर. मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे. दोनों की नजरें जीत के साथ फाइनल में जगह बनाने की होगी.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com