विज्ञापन

जौनसार बावर सांस्कृतिक महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी,कहा- 128 गावों के विकास का प्लान तैयार है

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौनसार बावर महोत्सव में शिरकत कर पहाड़ी संस्कृति को सहेजने का संकल्प दोहराया. इसके साथ ही उन्होंने जनजातीय समाज के सम्मान और 128 गांवों के समग्र विकास के लिए विशेष योजना का एलान किया.

जौनसार बावर सांस्कृतिक महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी,कहा- 128 गावों के विकास का प्लान तैयार है

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागथात में आयोजित 'जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026' में शिरकत की.इस भव्य आयोजन में उमड़ी भारी भीड़ और स्थानीय लोगों के उत्साह को मुख्यमंत्री धामी ने अद्भुत बताया है.महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ा एलान भी किया. उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रदेश के 128 जनजातीय गांवों की पहचान की है, जिनका कायाकल्प करने के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं. इन दूरदराज के गांवों में बुनियादी सुविधाओं से लेकर अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर पूरा फोकस है.उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इस कार्यक्रम का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि देवतुल्य जनता से मिले इस अगाध स्नेह और आशीर्वाद से उनका दिल पूरी तरह भर आया है. सीएम ने कहा कि जौनसार बावर की इस अनूठी संस्कृति और पारंपरिक खेलों में युवाओं का जो जोश दिखा, वह अद्भुत है, और हमारी सरकार इस विरासत को सहेजने के लिए पूरी ताकत लगा रही है.

कांग्रेस को घेरा: 'वो सिर्फ वोटबैंक समझते थे, हम सम्मान दे रहे हैं'

इस सांस्कृतिक मंच से मुख्यमंत्री ने एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी दिया और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर जमकर निशाना साधा. सीएम धामी ने दो टूक शब्दों में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनजातीय समाज की अनदेखी की और उन्हें चुनाव जीतने के लिए केवल एक वोटबैंक की तरह इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की सोच इससे बिल्कुल अलग है, हम इस समाज के हक, उनके सम्मान और सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह समर्पित होकर जमीन पर काम कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बेजुबानों से क्रूरता की तो खैर नहीं! मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए कार्रवाई के आदेश

128 गांवों के विकास के लिए विशेष प्लान तैयार

महोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि नागथात और पूरे जौनसार बावर क्षेत्र के विकास में फंड की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी. स्थानीय लोगों का मानना है कि मुख्यमंत्री की इन ताजा घोषणाओं और जनजातीय गांवों के लिए शुरू की गई विशेष योजनाओं से आने वाले समय में क्षेत्र में पर्यटन, बुनियादी ढांचे और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.
ये भी पढ़ें15 जून को स्थापना दिवस पर कैंचीधाम पहुंचेंगे भक्‍त, एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand News, Uttarakhand News Latest, Pushkar Singh Dhami
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com