विज्ञापन

फर्श पर लाश... बेडशीट पर खून के धब्बे; मसूरी के होमस्‍टे में पत‍ि ने क‍िया इंजीन‍ियर पत्नी का मर्डर?

पी. राधा गायत्री (27) का शव एक महीने पहले मसूरी के होमस्टे में बने कमरे के फर्श पर म‍िला था. गायत्री वहां अपने पति का जन्मदिन मनाने गई थीं.

फर्श पर लाश... बेडशीट पर खून के धब्बे; मसूरी के होमस्‍टे में पत‍ि ने क‍िया इंजीन‍ियर पत्नी का मर्डर?
8 नवंबर 2025 को हुई थी राधा गायत्री की शादी.
  • मसूरी में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली महिला का पति दिल्ली से गिरफ्तार
  • प‍िछल साल 8 नवंबर को हुई थी दोनों की शादी
  • पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच

उत्तराखंड के देहरादून जिले में मसूरी-धनौल्टी मार्ग स्थित एक ‘होमस्टे' में पिछले महीने संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली महिला के पति को पुलिस ने नई दिल्ली से गिरफ्तार क‍िया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी सोमयाजुला चरण को मसूरी न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से गैर-जमानती वारंट हासिल करने के बाद पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके से गिरफ्तार किया गया. मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के रहने वाले कपल की शादी प‍िछल साल 8 नवंबर को हुई थी. 

घटना 15 जून को मसूरी क्षेत्र के ‘कियाना होमस्टे' में हुई थी. पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान पारुपुडी राधा गायत्री (27) के रूप में हुई थी और वह दिल्ली के किदवई नगर निवासी अपने पति के साथ ‘होमस्टे' में ठहरी हुई थी. पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद मृतका के परिजनों ने उसके पति पर संदेह जताते हुए मसूरी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की. 

संलिप्तता सामने आने के बाद पुल‍िस ने पत‍ि को क‍िया ग‍िरफ्तार 

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट प्राप्त किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मसूरी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. 

बिना कपड़ों के फर्श पर पड़ी मिली थी लाश 

बता दें क‍ि पी. राधा गायत्री (27) का शव होमस्टे में बने कमरे के फर्श पर म‍िला था. गायत्री वहां अपने पति का जन्मदिन मनाने गई थीं. मृतका के पत‍ि ने शुरुआती पूछताछ में पुल‍िस को बताया कि उन्होंने कुछ ड्रिंक्स ली थीं और 15 जून को सुबह करीब 3:30 बजे सो गए थे. सुबह जब नींद खुली तो उसने गायत्री को मृत पाया. पुलिस के बयान के मुताबिक, "लाश बिना कपड़ों के फर्श पर पड़ी मिली और बेडशीट पर खून के धब्बे थे. कमरे में शराब की दो खाली बोतलें और खाने-पीने का सामान मिला."

यह भी पढ़ें- अमेरिका में भारतीय मूल की गूगल की अधिकारी की हत्या, पति ने मारी गोली, बेटा भी घायल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wife Murder, Husband Killed Wife, Delhi News, Uttarakhand News, Latest News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com