Facebook Down: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पूरी दुनिया में डाउन हो गया है. रविवार दोपहर बाद फेसबुक में दिक्कत आनी शुरू हुई. जिससे यूजर्स फेसबुक लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. जब लोगों ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लॉग इन करने की कोशिश की, तो उन्हें एक जैसा मैसेज दिखाई दिया. खबर लिखे जाने तक यूज़र्स साइट के डेस्कटॉप वर्जन को एक्सेस करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें एक्सेस नहीं मिल पा रहा है.

यूज़र्स को यह मैसेज दिख रहा है: "अकाउंट अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है. साइट की किसी समस्या के कारण आपका अकाउंट अभी उपलब्ध नहीं है. हमें उम्मीद है कि यह समस्या जल्द ही ठीक हो जाएगी. कृपया कुछ मिनटों बाद फिर से कोशिश करें."
फेसबुक डाउन होने के बाद कुछ लोगों ने बताया कि वे अपने अकाउंट में लॉगइन ही नहीं कर पा रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स के लिए फेसबुक की वेबसाइट खुलने में काफी समय लग रहा है या फिर वह पूरी तरह लोड ही नहीं हो रही.
यूजर्स की प्रतिक्रियाओं के आधार पर शुरुआती जानकारी यह सामने आई है कि समस्या सबसे ज्यादा फेसबुक के वेब प्लेटफॉर्म पर देखने को मिली. कई लोगों ने बताया कि मोबाइल ऐप सामान्य रूप से काम कर रहा था, लेकिन ब्राउजर के जरिए फेसबुक खोलने पर दिक्कत आ रही थी. हालांकि कुछ यूजर्स ने ऐप पर भी स्लो रिस्पॉन्स और लोडिंग की समस्या की शिकायत दर्ज कराई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं