विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2018

बिना कागज नशे में बाइक चला रहे युवक को रोका, तो बीजेपी विधायक ने की महिला दारोगा से अभद्रता

महिला सब इंस्पेक्टर अनिता गैरोला वाहनों की चेकिंग कर रहीं थीं. इसी दौरान एक बाइक सवार नशे में पहुंचा.

बिना कागज नशे में बाइक चला रहे युवक को रोका, तो बीजेपी विधायक ने की महिला दारोगा से अभद्रता
विधायक थाने पहुंचे और महिला दारोगा पर भड़क गए.
नई दिल्ली: अक्सर विवादों में रहने वाले रूद्रपुर के बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल का एक वीडियोे वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक ठुकराल एक महिला ASI से अभद्रता करते नज़र आ रहे हैं. मामला ट्रैफिक उल्लंघन से जुड़ा हुआ है. महिला सब इंस्पेक्टर अनिता गैरोला वाहनों की चेकिंग कर रहीं थीं. इसी दौरान एक बाइक सवार नशे में पहुंचा. उसके पास काग़ज़ात भी नहीं थे. मामले की जानकारी मिलने पर विधायक थाने पहुंचे और महिला दारोगा पर भड़क गए. ASI अपनी बात रखने की कोशिश कर रहीं हैं और विधायक उन्हें तमीज़ से बात करने की नसीहत दे रहे हैं. 

VIDEO: बीजेपी नेता की दादागीरी, मामूली विवाद में बुजुर्ग को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले राजस्थान के बांसवाड़ा में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था. यहां बीजेपी विधायक धन सिंह के बेटे राजा ने एक शख्स की कथित तौर पर सिर्फ इस बात पर जमकर पिटाई कर दी थी क्योंकि शख्स ने उसकी गाड़ी को आगे नहीं जाने दिया. एक वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि बीजेपी विधायक धन सिंह का बेटा राजा शख़्स की गाड़ी को ओवरटेक करता है और रास्ता ब्लॉक कर देता है. इसके बाद वह अपनी स्कॉर्पियो से उतरता है और ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स की गाड़ी का गेट खोलकर उसे पीटना शुरू कर देता है. शख्स गाड़ी से उतरकर भागने का प्रयास करता है. इस बीच विधायक के बेटे के अन्य सहयोगी भी आ जाते हैं और वे भी शख्स को पीटना शुरू कर देते हैं.

VIDEO: बीजेपी नेता की दादागीरी, गाड़ी खड़ी करने को लेकर बुजुर्ग को पीटा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP MLA, BJP Lawmaker, ASI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com