विज्ञापन

'प्रेमिका ने प्रेम जाल में फंसाया, मां ने किया टॉर्चर'; दो पन्नों का सुसाइड नोट लिख युवक ने की आत्महत्या

Youth Committed Suicide: मुजफ्फरनगर में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें प्रेमिका और उसकी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

'प्रेमिका ने प्रेम जाल में फंसाया, मां ने किया टॉर्चर'; दो पन्नों का सुसाइड नोट लिख युवक ने की आत्महत्या
मुजफ्फरनगर में किया युवक ने सुसाइड.

Mujaffarnagar Crime News: उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर जिले में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. सुसाइड से पहले युवक ने एक नोट भी लिखा था, जिसमें उसने अपने प्रेमिका और उसकी मां को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया है. आत्महत्या के बाद से घर के बुझे चिराग के बाद परिजनों का बुरा हाल है. युवक ने सुसाइड नोट में प्रेमिका के टॉर्चर के बारे में बताया है. उसने अपने परिवार और पुलिस से गुजारिश भी की है कि उसके जाने के बाद प्रेमिका और उसकी मां के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.

दरअसल, तितावी थाना क्षेत्र के गढ़ी देशराज गांव में शनिवार सुबह आयुष (27) ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर ली. बता दें कि मरने से पहले युवक आयुष एक सुसाइड नोट भी छोड़ कर गया है, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका अंशिका भारद्वाज और उसकी मां बबीता भारद्वाज को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है.

प्रेम जाल में फंसाकर छला

उसने बताया कि पिछले कई वर्षों से प्रेमिका अंशिका उसे प्रेम जाल में फंसाकर छलती हुई आ रही थी. उसने लिखा कि लगातार उस से पैसों की उगाई कर उसे टॉर्चर किया जा रहा था. इसमें अंशिका की मां बबीता भी उसका साथ देती थी. सुसाइड नोट में बताया कि ये लोग आयुष के कुछ फोटो वायरल करने की धमकी देते थे, लेकिन इन सबसे परेशान होकर आयुष ने आत्महत्या कर ली.

फांसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, पुलिस अब सुसाइड नोट और पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

पुलिस ने क्या कहा

फुगाना के सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि गढ़ी देशराज में सुबह एक नवयुवक ने आत्महत्या कर ली थी. सूचना मिलते ही तितावी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. युवक की पहचान हुई और सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया. परिजनों ने आरोप लगाए हैं, जिनकी भी जांच की जा रही है. परिवार ने लिखित तहरीर भी दी है. मामले में जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- UP: यमुना में नहाते समय किशोरियों का बनाया वीडियो, घरवालों ने डांटा तो आहत लड़कियों ने खाया जहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mujaffarnagar Suicide, Girlfriend Torcher, Girlfriend Torment, UP News, Mujaffarnagar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com