विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2023

अमेरिका से आया उत्तर प्रदेश के आगरा का युवक कोरोना संक्रमित निकला

अमेरिका में पढ़ाई कर रहा युवक घर लौटा तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, सैंपल की जांच करने पर कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई

अमेरिका से आया उत्तर प्रदेश के आगरा का युवक कोरोना संक्रमित निकला
प्रतीकात्मक फोटो.
आगरा:

अमेरिका में पढ़ाई कर रहा उत्तर प्रदेश के आगरा का एक युवक घर लौटने के बाद कोरोना संक्रमित पाया गया है. उसको गले में खराश के साथ, खांसी और बुखार था. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. 

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका से आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, गले में खराश के साथ, खांसी और बुखार था. उन्होंने बताया कि इस पर उसका नमूना जांच के लिए भेजा गया जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई और वह संक्रमित पाया गया है.

अधिकारी ने बताया कि उसे घर में पृथक-वास (आइसोलेशन) में रहने के लिए कहा गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Young Man, Agra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com