- उपेंद्र तिवारी के बयान पर विवाद
- बताए- रेप के अलग-अलग नेचर
- यूपी में बढ़ रहे बलात्कार के मामलों के सवाल पर दे रहे थे जवाब
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बलात्कार पर एक बयान दे दिया जिस पर जमकर बवाल हो रहा है. गोंडा में विकास समीक्षा व बीजेपी संगठन की बैठक में उपेंद्र तिवारी ने रेप के बढ़ते मामलों पर कहा कि देखिए रेप का नेचर होता है, अब जैसे अगर कोई नाबालिग लड़की है, उसके साथ रेप हुआ है तो उसको तो हम रेप मानेंगे, लेकिन कहीं-कहीं पर ये भी सुनने में आता है कि विवाहित महिला है, उम्र 30-35 साल है. उसके साथ भी रेप हुआ. इस तरीके की तमाम घटनाएं होती हैं. 7 -8 साल से प्रेम प्रपंच चल रहा है. उसका अलग नेचर होता है.
अलीगढ़ मासूम हत्या मामले पर भड़के कुमार विश्वास, ट्विटर पर लिखा-अगर दंड न दिलवा पाते हैं तो...
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
#WATCH UP Minister Upendra Tiwari: Dekhiye rape ka nature hota hai, ab jaise agar koi nabalig ladki hai uske sath rape hua hai toh usko to hum rape manenge, lekin kahin-kahin pe ye bhi sunne ko aata hai ko ki vivahit mahila hai, umar 30-35 saal hai....uska alag-alag nature hai pic.twitter.com/Ou1AMPsvGB
— ANI UP (@ANINewsUP) June 9, 2019
अलीगढ़ में मासूम की हत्या का मामला : एक आरोपी 5 साल पहले कर चुका है अपनी ही बेटी से रेप
एक तरफ देश में अलीगढ़ में मासूम के साथ हुई नृशंस हत्या के खिलाफ लोगों में आक्रोश है तो वहीं दूसरी इसी मुद्दे पर उपेंद्र सिंह के बयान पर लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. इस मामले में अब तक 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इसमें मुख्य आरोपी की पत्नी भी शामिल है. आपको बता दें इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. जो इसकी जांच कर रही है. साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. महज दस हजार रुपये के लिए एक नन्हीं बच्ची का गला घोंट कर हत्या कर उसके शव को कूड़े के ढेर पर फेंक दिया गया है. 30 तारीख को गायब हुई बच्ची का शव बाद में घर के पास के कूड़ाघर में 2 तारीख को सड़ी गली हालत में मिला. लापरवाही बरतने के आरोप में इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.
सोशल मीडिया पर फैली अफवाह से बचें,जानिए अलीगढ़ में मासूम बच्ची की हत्या के पीछे का पूरा सच
यह पहला मौका नहीं है जब सत्ता पर काबिज मंत्री स्तर के नेता की तरफ से इस तरह का बयान आया हो. उत्तर प्रदेश में साल 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुलायम सिंह यादव ने भी विवादित बयान दिया था. जिसका खामियाजा समाजवादी पार्टी को 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान उठाना पड़ा था. मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि रेप के मामलों में फांसी नहीं होनी चाहिए, लड़कों से गलती हो जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं