विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2024

'X' पर नंबर-वन मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, दो करोड़ 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

फॉलोअर्स के मामले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर तीसरे सबसे लोकप्रिय राजनेता हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

'X' पर नंबर-वन मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, दो करोड़ 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
अरविंद केजरीवाल अब फॉलोअर्स की रेस में सीएम योगी आदित्यनाथ से पिछड़ गए हैं.
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बन गए हैं. एक्स पर फॉलोअर्स की संख्या के मामले में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की फेहरिस्त में योगी आदित्यनाथ पहले नंबर पर हैं जबकि देश में एक्स पर राजनेताओं के फॉलोअर्स की श्रेणी में सीएम योगी का तीसरा स्थान है. 

योगी आदित्यनाथ के निजी एक्स अकाउंट (@myogiadityanath) पर फॉलोअर्स की संख्या 27.4 मिलियन का आंकड़ा पार कर गई है. राजनेताओं के पर्सनल एक्स अकाउंट के मामले में अब योगी आदित्यनाथ से आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब फॉलोअर्स की रेस में सीएम योगी से पिछड़ गए हैं.

योगी की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से वे काफी आगे हैं. एक्स पर राहुल गांधी के 24.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. अखिलेश यादव के 19.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. 

पर्सनल ऑफिस अकाउंट भी लोकप्रिय

योगी आदित्यनाथ के व्यक्तिगत एक्स अकाउंट के अलावा उनका पर्सनल ऑफिस अकाउंट (@myogioffice) भी काफी लोकप्रिय है और एक करोड़ से ज्यादा लोग उससे जुड़े हैं. सीएम योगी का पर्सनल ऑफिस अकाउंट देश का सबसे बड़ा पर्सनल ऑफिस अकाउंट है. इसे फॉलो करने वालों की संख्या 10 मिलियन (एक करोड़) से अधिक है. इस अकाउंट की शुरुआत जनवरी 2019 में हुई थी. तब से लगातार लोग इस अकाउंट से जुड़ रहे हैं.

योगी आदित्यनाथ अपनी कार्यशैली और तेज-तर्रार निर्णयों के कारण पूरे देश में लोकप्रिय हैं. दूसरे प्रदेश की सरकारें भी सीएम योगी से प्रभावित होकर अपराधियों के विरुद्ध कठोर निर्णय ले रही हैं, जो 'योगी मॉडल' के रूप में चर्चित है. हाल ही में अयोध्या में हुए रामलला के नव-विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के सफल आयोजन की सराहना दुनिया कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Number One Chief Minister On X, 2 Crore 70 Lakh Followers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com