विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2019

मायके जाने को लेकर हुआ झगड़ा तो महिला ने बच्चों समेत खुद को किया आग के हवाले

पुलिस ने राठ कोतवाली में एक मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गए हैं.

मायके जाने को लेकर हुआ झगड़ा तो महिला ने बच्चों समेत खुद को किया आग के हवाले
झांसी:

बांदा से सटे हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में एक महिला ने घरेलू विवाद के कारण अपने बेटे और बेटी को साथ लेकर कथित रूप से खुद को आग लगा ली. इस घटना में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि झुलसे बेटे का इलाज चल रहा है. राठ के पुलिस उपाधीक्षक शुभ सूचित ने रविवार को बताया कि मवई गांव में देवकी नन्दन पाल की 25 वर्षीय पत्नी किरण ने मायके जाने को लेकर हुए झगड़े के बाद शनिवार को अपने घर के कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और अपने 5 साल के बेटे अंकित और 3 साल की बेटी संगीताके साथ-साथ खुद पर भी मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली.

सूचित ने बताया कि इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी और संगीता ने इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. करीब 40 फीसद झुलसे अंकित का इलाज अभी चल रहा है. पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्ट्या पाया गया कि मायके जाने को लेकर हुए झगड़े के बाद महिला ने यह कदम उठाया. इस संबंध में राठ कोतवाली में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गए हैं. मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गयी है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Banda, Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com