विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2019

ससुराल वालों को बताया जेठ ने किया बलात्कार तो पति ने दे दिया 'तीन तलाक', मायके वाले पहुंचे पुलिस के पास

उतरप्रदेश में सहारनपुर जिले के बेहट थानाक्षेत्र में एक जेठ ने एक महिला से बलात्कार किया और जब पीड़िता ने पति से इसकी शिकायत की तो उसने उसे तीन तलाक दे दिया.

ससुराल वालों को बताया जेठ ने किया बलात्कार तो पति ने दे दिया 'तीन तलाक', मायके वाले पहुंचे पुलिस के पास
प्रतीकात्मक फोटो
सहारनपुर:

उतरप्रदेश में सहारनपुर जिले के बेहट थानाक्षेत्र में एक जेठ ने एक महिला से बलात्कार किया और जब पीड़िता ने पति से इसकी शिकायत की तो उसने उसे तीन तलाक दे दिया. एसपी देहात विधा सागर मिश्रा ने बताया कि थाना बेहट में एक तहरीर आई है जिसमें एक गांव के युवक ने कहा है कि उसकी बहन के साथ 20 दिन पहले उसके जेठ ने बलात्कार किया था. जब उसने ससुराल वालों से इसकी शिकायत की उन्होंने ने उसे धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बतायी तो उसे तीन तलाक दे दिया जायेगा. 

होटल में ले जाकर नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार एक अब भी फरार

तहरीर के अनुसार पीड़िता के भाई का कहना है कि उसकी बहन ने जब अपने मायके वालों को इसकी जानकारी दी तो उसके पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया. पीड़िता के भाई ने थाने में उसके पति, जेठ, सास और जेठानी के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

Video: झारखंड में तीन साल की बच्ची के साथ रेप फिर मर्डर, तीन लोग गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Tripple Talaq In UP, Raped By Husband's Brother
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com