विज्ञापन

UP: शादी के 4 महीने बाद मह‍िला की स‍ंद‍िग्‍ध पर‍िस्‍थि‍त‍ियों में मौत, एक द‍िन पहले फोन पर भाई से कही थी ये बात

झांसी में शादी के 4 महीने बाद सपना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वह 10 दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी. पर‍िजनों ने ससुरालवालों पर हत्‍या करने का शक जताया है.

UP: शादी के 4 महीने बाद मह‍िला की स‍ंद‍िग्‍ध पर‍िस्‍थि‍त‍ियों में मौत, एक द‍िन पहले फोन पर भाई से कही थी ये बात
फरवरी 2026 में हुई थी सपना की शादी.
  • चार महीने पहले हुई थी सपना की शादी
  • सोने की चेन और AC की मांग कर रहे थे ससुरालवाले
  • आखि‍री बार भाई सत्‍येंद्र से फोन पर हुई थी बात

यूपी के झांसी में शादी के 4 महीने बाद सपना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वह 10 दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी. भाई के मुताबिक, मौत से एक दिन पहले सपना ने ससुराल से ले जाने की बात कही थी. आरोप है क‍ि ससुराल वाले नवव‍िवाह‍िता से एसी और कूलर की मांग कर रहे थे.  घरवालों ने ससुराल वालों पर हत्‍या का शक जताया है. पर‍िजनों की शि‍कायत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज द‍िया और आगे की जांच में जुट गई है. 

सपना साहू (32) झांसी शहर कोतवाली के नई बस्‍ती की रहने वाली थी. भाई सत्येंद्र ने बताया क‍ि उसकी तीन बहनों में सबसे छोटी सपना की शादी 20 फरवरी 2026 को उसके घर से करीब एक क‍िलोमीटर दूर झारखड़िया मोहल्ले में रहने वाले अभिषेक साहू से हुई थी. अभिषेक बिसाती बाजार में आर्टिफिशयल ज्वेलरी की शॉप चलाते हैं. शादी में लगभग डेढ़ किलो चांदी और 50 ग्राम सोने के जेवरात दिए थे. इसके अलावा सामान दिया था.  

Latest and Breaking News on NDTV

सोने की चेन और AC की कर रहे थे ड‍िमांड 

सत्‍येंद्र ने बताया क‍ि उन्‍होंने अपनी हैसियत के अनुसार धूमधाम से शादी की थी, लेक‍िन ससुराल वाले खुश नहीं थे. वह बहन को ताने मारते हुए अक्सर कहते थे कि जो कुछ दिया अपनी लड़की को दिया. लड़के और हमें कुछ नहीं दिया. वे सोने की चेन और एसी की डिमांड कर रहे थे. 10 दिन पहले ही नया कूलर खरीदकर दिया था. 18 जून को बहन ससुराल गई थी, लेकिन वो खुश नहीं थी. 

CM योगी के दौरे से पहले मुरादाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

भाई से कहा था- मुझे वापस ले जाओ

अभिषेक भी सपना को टाइम नहीं देते थे, इसलिए वो एडजस्ट नहीं हो पा रही थी. शनिवार रात करीब 11 बजे बहन से बात हुई, उसने कहा- 'मुझे अच्छा नहीं लग रहा है, बुला लो.' ससुराल में बहन के बड़े ससुर की मौत हो गई थी. सोमवार को उनकी तेहरवीं है, इसलिए बहन से कहा कि मंगलवार को आकर ले जाएंगे. इससे पहले वह बहन को लेने आता, जीजा का फोन आया कि सपना बोल नहीं रही है, इसके बाद तुरंत ससुराल पहुंचा। कमरे में बेड पर बहन बेसुध पड़ी थी. तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

पु‍ल‍िस कर रही मामले की जांच 

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बताया क‍ि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मायके वालों के आरोप के आधार पर जांच की जा रही है. 

उधार दिए 5 लाख रुपये नहीं मिले तो युवक ने पेड़ से लटककर की खुदकुशी, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया आखिरी वीडियो


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jhansi News Hindi, Jhansi News, Murder, UP News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com