विज्ञापन

बेंगलुरु में बड़ी वारदात: डिनर के बहाने किया प्रेमिका का मर्डर, लड़के की सच्चाई जान तोड़ दिया था रिश्ता

Bengaluru News: बेंगलुरु में एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को डिनर पर बुलाया और फिर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद हुआ था. जिससे लड़का नाराज हो गया था.

बेंगलुरु में बड़ी वारदात: डिनर के बहाने किया प्रेमिका का मर्डर, लड़के की सच्चाई जान तोड़ दिया था रिश्ता
बेंगलुरु में प्रेमी ने प्रेमिका को मारा
बेंगलुरु:

बेंगलुरु से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने डिनर के बहाने अपनी 23 साल की गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि दोनों में शादी को लेकर विवाद चल रहा था. जिससे युवक नाराज था. रविवार की रात में उसने प्रेमिका को डिनर के लिए बुलाया था. यहां फिर से लड़के ने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिससे उसने इनकार कर दिया. इस बात से नाराज होकर लड़के ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे लड़की बुरी तरह घायल हो गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन यहां उसकी मौत हो गई. 

बेंगलुरु में साथ काम करते थे दोनों

राजीव और अंजली दोनों एक ही ऑफिस में काम करते थे. दोनों पिछले तीन-चार साल से रिलेशनशिप में थे. दोनों के परिवारों को जब उनके रिश्ते के बारे में पता चला तो लड़की के परिवार वालों ने इस रिश्ते से मना कर दिया था. बताया जा रहा है कि राजीव का बैकग्राउंड कुछ क्रिमिनल था. ऐसे में उसके पारिवारिक बैकग्राउंड की वजह से अंजलि का परिवार उनकी शादी के खिलाफ था. इस दौरान राजीव ने अंजलि और उसके परिवार को शादी के लिए मनाने की कई बार कोशिश की थी. लेकिन बात नहीं बन रही थी. 

ये भी पढ़ेंःतेरे पेट में किसी और का बच्चा है, DNA टेस्ट कराऊंगा; पति के शक से तंग महिला ने चुनी मौत

राजीव से दूर होने लगी थी अंजलि

खास बात यह है कि राजीव के बैकग्राउंड की सच्चाई जानने के बाद अंजलि ने भी माता-पिता के दबाव के कारण उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी. रविवार की शाम को ने अंजलि को डिनर के लिए बुलाया और फिर से शादी की बात छेड़ दी. जिस पर दोनों के बीच बहस हो गई. नाराज होकर अंजलि डिनर छोड़कर वहां से चली गई. जिससे नाराज राजीव ने उसका पीछा किया और पाइपलाइन रोड पर अंजलि को रोककर उस पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे अंजलि बुरी तरह घायल हो गई. स्थानीय लोग उसे पास के अस्पताल ले गए. लेकिन यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

बेंगलुरु पुलिस ने राजीव को किया गिरफ्तार 

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ ही देर में राजीव को गिरफ्तार कर लिया. मामला बेंगलुरु महालक्ष्मी लेआउट थाना पुलिस क्षेत्र का बताया जा रहा है. पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है. अंजलि के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएस रमैया अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल इस मामले में राजीव से पूछताछ चल रही है. लेकिन बेंगलुरु का यह मामला चर्चा में बना हुआ है. 

ये भी पढ़ेंः सिया ने मंगेतर केतन अग्रवाल से शॉपिंग के नाम पर 1 करोड़ रुपये लिए और प्रेमी चेतन को दे दिए थे: सूत्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru News, Bengaluru Police, Boyfriend Murders Girlfriend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com