सास ने अपनी बहू की 'अग्निपरीक्षा' लेने का फैसला किया, और सुमनी की हथेलियों पर जलती हुई लकड़ी रख दी.
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के पावन शहर कहे जाने वाले मथुरा में पिछले साल अप्रैल में सुमनी और जयवीर की शादी हुई थी. दोनों का विवाह परिवारों ने तय किया था, सुमनी के साथ-साथ उसकी बहन पुष्पा की शादी भी जयवीर के भाई यशवीर से उसी दिन की गई थी. शादी के सिर्फ छह महीने बाद हालात बिगड़ गए, जब सुमनी की सास ने उस पर किसी अन्य पुरुष से तालुल्कात रखने का आरोप लगाना शुरू कर दिया. कुछ ही वक्त बाद सास ने एक तांत्रिक की सलाह पर अपनी बहू की 'अग्निपरीक्षा' लेने का फैसला किया, और कथित रूप से सुमनी की हथेलियों पर जलती हुई लकड़ी रख दी.
बुरी तरह जले हुए हाथ दिखाती सुमनी ने कहा, "मेरे ससुराल वाले मुझे पीटा करते थे, और मुझ पर किसी अन्य पुरुष से संबंध रखने का झूठा इल्ज़ाम लगाया करते थे... वे मुझे झूठा भी करार दिया करते थे..." सुमनी ने यह आरोप भी लगाया है कि उसके ससुराल वाले मारने-पीटने के साथ-साथ दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते थे.
एक अन्य घटना का ज़िक्र करते हुए सुमनी ने बताया कि एक बार उसके पति ने उसके हाथ पर चाकू से वार किया था, जब वह सो रही थी. पति ने उस पर किसी अन्य पुरुष से संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए उसे मार डालने की धमकी भी दी थी. उस वक्त सुमनी और उसके पिता ने पुलिस में शिकायत भी की ती, जिन्होंने दोनों परिवारों के बीच मामला 'सुलझा' दिया था.अब सुमनी ने पुलिस में अपनी सास तथा छह अन्य लोगों के विरुद्ध उसके हाथ जला डालने, शारीरिक हमला करने तथा दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत की है. पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.
वीडियो-आगरा में सास-ननद के खिलाफ धरने पर बैठी विदेशी बहू

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mathura, Sumani And Jaiveer Got Married, Agni-pariksha, Firewood On Sumani Palms