विज्ञापन

संभल: मामी से निकाह करना चाहता था भांजा, बच्चों के सामने ही पत्नी को बेरहमी से मार डाला

Sambhal murder case: आरोपी पति एक मेडिकल स्टोर संचालक है. बताया जा रहा है कि उसका अपनी ही मामी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उससे निकाह शादी करना चाहता था.

संभल: मामी से निकाह करना चाहता था भांजा, बच्चों के सामने ही पत्नी को बेरहमी से मार डाला
Sambhal murder case

यूपी के संभल जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. शख्स द्वारा हत्या की वजह मामी से निकाह करने की जिद बताया जा रहा है. यह सनसनीखेज घटना संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडी किशन दास राय की है.

मामी से निकाह की जिद बनी हत्या की वजह

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति एक मेडिकल स्टोर संचालक है. बताया जा रहा है कि उसका अपनी ही मामी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उससे निकाह शादी करना चाहता था. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था.

ये भी पढ़ें: निकाह के लिए पत्नी बनी कातिल, भाई और प्रेमी संग पति को उतारा मौत के घाट

बच्चों के सामने कैंची से किया हमला

वारदात के समय घर में उनके चार बच्चे भी मौजूद थे. विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि आरोपी ने अपने चार बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. मृतक महिला पेशे से एक आशा वर्कर थी, जिसे उसके पति ने मौत के घाट उतार दिया.

हत्या के बाद खुदकुशी की कोशिश

पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने खुद को भी घायल कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पति को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sambhal Murder Case, UP Crime News, Husband Kills Wife UP, Sambhal Crime News, Asha Worker Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com