विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में MBA की छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, फैमिली को गार्ड ने बताया

पुलिस ने बताया कि विनय ठकराल परिवार के साथ शेरोन टावर गौर सौन्दर्यम सोसाइटी में रहते हैं. उनकी बेटी मोहाली से एमबीए की पढ़ाई कर रही थी. परिवार वालों को सिक्योरिटी गार्ड से घटना के बारे में पता चला.

ग्रेटर नोएडा में MBA की छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, फैमिली को गार्ड ने बताया
greater noida news
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सौन्दर्यम सोसाइटी में एमबीए छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की
  • 25 वर्षीय युवती मोहाली में एमबीए कर रही थी और होली पर अपने घर आई थी
  • पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी
ग्रेटर नोए़डा:

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सौन्दर्यम सोसाइटी में मंगलवार को एमबीए की छात्रा ने फ्लैट की बालकनी की 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली.मृतका की पहचान शिविका ठकराल (25) वर्ष के रूप में हुई है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बिसरख थाना पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.

परिवार को सिक्योरिटी गार्ड ने बताया

पुलिस ने बताया कि विनय ठकराल परिवार के साथ शेरोन टावर गौर सौन्दर्यम सोसाइटी में रहते हैं. उनकी बेटी मोहाली से एमबीए की पढ़ाई कर रही थी. साथ ही मोहाली में नौकरी भी करती थी. वह होली की छुटी पर घर आई थी. सोमवार रात सभी लोग खाना खाकर अपने अपने कमरे में सो गए थे.

सुबह उन्हें सिक्योरिटी गार्डों के माध्यम से जानकारी मिली कि पुत्री शिविका ठकराल ने आत्महत्या कर ली है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है. 

यह भी पढ़ें- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला एयरोड्रम लाइसेंस, उद्घाटन का रास्ता साफ

कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला 

पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस के मुताबिकी प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. मामले में परिजन की ओर से भी कोई शिकायत नहीं दी गई. परिजन आत्महत्या का कारण भी नहीं बता सके. पुलिस अब सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे घटना के समय की स्थिति स्पष्ट हो सके
 

यह भी पढ़ें-  कानपुर: बहन को प्रपोज करते देखा तो मामा ने ही कर दी भांजे की हत्या, फिर ऐसे पकड़ा गया
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida, GREATER NOIDA NEWS, Greater Noida Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com