प्रतीकात्मक फोटो
बदायूं:
यूपी के बदायूं में बिसौली थानाक्षेत्र के मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में मामा भांजे की मौत हो गयी. पुलिस अधीक्षक (देहात) सुरेंद्र प्रताप सिंह ने आज बताया कि फिरोजपुर गांव निवासी सुनील उर्फ कल्लू शर्मा (24) अपने भांजे सोनू (21) के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर कल रात बाइक द्वारा वापस अपने गांव लौट रहे था.
सड़क हादसों में भारत में होती हैं सबसे ज्यादा मौतें...
सिंह ने बताया कि मुंडिया धुरकी कस्बे के निकट सड़क किनारे खड़े एक रोडरोलर से उनकी बाइक जा भिड़ी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. इस दुर्घटना में बाइक सवार मामा भांजे की मौके पर ही मौत हो गई.
VIDEO- माटुंगा में कार और ट्रक की टक्कर, 12 लोग घायल
पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर लोक निर्माण विभाग के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण हुए एक अरसा बीत चुका है किंतु रोडरोलर सड़क किनारे ही खड़ा है जिसके कारण अकसर दुर्घटना होती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Road Accident