विज्ञापन

मथुरा में ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, हादसे में महिलाओं-बच्चों सहित 5 की मौत

यूपी के मथुरा में कार-ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं, महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से 2 की मौत हुई और 27 घायल हुए.

मथुरा में ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, हादसे में महिलाओं-बच्चों सहित 5 की मौत
यूपी के मथुरा में ट्रक और कार की भिडंत.
Representational Image/File
मथुरा:

उत्तर प्रदेश के मथुरा में नेशनल हाईवे-19 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. चैतकारा क्षेत्र में तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक से टकरा गई. हादसे में 2 महिलाओं और 2 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

क्या है पूरा मामला?

मथुरा में नेशनल हाईवे 19 पर सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार के एक ट्रक से टकराने से दो महिलाओं और दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे में पांच अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जैत पुलिस थाना के एसएचओ शिव प्रसाद सिंह ने बताया कि चैतकारा इलाके में श्री राम धर्मकांटा के पास यह दुर्घटना उस समय घटी, जब मध्य प्रदेश के रजिस्ट्रेशन नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर पीछे से एक ट्रक से टकरा गई.

उन्होंने कहा कि कार में पांच वयस्क और चार बच्चों सहित नौ लोग सवार थे. पांच घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

महाराष्ट्र में 2 की मौत

महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है. नागपुर से मुंबई जा रही प्राइवेट बस पैरापेट दीवार से टकराकर पलट गई. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 27 यात्री घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल लोगों को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि सोमवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर मुंबई जा रही एक प्राइवेट बस पैरापेट दीवार से टकराकर पलट गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए.

यह भी पढ़ें | महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस पलटने से 2 की मौत; 27 लोग घायल

यह भी पढ़ें | मध्य प्रदेश के सागर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन लोगों की मौत, 33 अन्य घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Mathura Road Accident, UP Accident, Road Accident, Car Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com