विज्ञापन

यूपी में कई PCS अधिकारी का तबादला, सत्यम मिश्रा होंगे काशी विश्वनाथ के नए सीईओ

योगी सरकार ने एक बार फिर से पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है. इसके साथ ही काशी विश्वनाथ का नया सीईओ भी नियुक्त कर दिया गया है.

यूपी में कई PCS अधिकारी का तबादला, सत्यम मिश्रा होंगे काशी विश्वनाथ के नए सीईओ
फाइल फोटो
NDTV
  • पीसीएस अधिकारी सत्यम मिश्रा को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर का नया सीईओ नियुक्त किया गया है
  • डॉ विश्वभूषण मिश्रा का काशी विश्वनाथ मंदिर से तबादला कर दिया गया है जो लंबे समय तक सीईओ रहे थे
  • मंगलेश दुबे को प्रयागराज नगर का अपर जिलाधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है

उत्तर प्रदेश में कई पीसीएस अधिकारी का ट्रांसफर हुआ है. इस ट्रांसफर में सबसे अहम नाम पीसीएस अधिकारी सत्यम मिश्रा का है. उन्हें वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर का नया सीईओ बनाया गया है. इससे पहले लंबे समय से मंदिर के सीईओ रहे डॉ विश्वभूषण मिश्रा का दो दिन पहले तबादला कर दिया गया था. 

वहीं मंगलेश दुबे को प्रयागराज (नगर) का अपर जिलाधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. इस पद पर अब तक सत्यम मिश्रा सेवाएं दे रहे थे.  वहीं अरविंद कुमार द्विवेदी को लखनऊ विकास प्राधिकरण का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है. अरविंद अब तक फिरोजाबाद में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की सेवाएं दे रहे थे.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके अलावा वाराणसी की नगर निगम में अपर नगर आयुक्त सीमा पांडेय को फिरोजाबाद में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नियुक्त किया गया है. 

वहीं पीसीएस अधिकारी अभय कुमार पांडेय को कासगंज अपर जिलाधिकारी पद पर ट्रांसफर किए जाने के फैसले को रद्द कर उन्हें वर्तमान पद पर बने रहने का आदेश है. 

14 IAS और 34 पीसीएस दो दिन पहले बदले गए 

गौरतलब है कि यूपी सरकार ने रविवार रात को उत्तर प्रदेश के 14 IAS और 34 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया था. 

  • सुमित राजेश महाजन: सीडीओ सहारनपुर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन के पद पर स्थानांतरित
  • डॉ. सुनील कुमार वर्मा: सहारनपुर के नए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के रूप में नियुक्त
  • वैभव मिश्रा: अंबेडकर नगर के नए सीडीओ के रूप में नियुक्त 
  • योगानंद पांडे: लखीमपुर खीरी के नए सीडीओ के रूप में नियुक्त
  • राहुल सिंह: विशेष सचिव, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स से विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के पद पर स्थानांतरित
  • अभिषेक कुमार: सीडीओ लखीमपुर खीरी से विशेष सचिव, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के पद पर स्थानांतरित
  • आनंद कुमार शुक्ला: सीडीओ अंबेडकर नगर से विशेष सचिव और निदेशक, रेशम विभाग के पद पर स्थानांतरित

यह भी पढ़ें: यूपी में पंचायत सहायकों का मानदेय 50 फीसदी बढ़ा, ग्राम प्रधान और सचिव हटा भी नहीं सकेंगे, योगी सरकार का फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kashi Vishwanath, UP Transfer List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com