विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2020

उत्तर प्रदेश: लॉकडाउन के चलते गुजरात से लौटे प्रवासी मजदूर की मौत

लॉकडाउन के दौरान गुजरात से लौटे एक प्रवासी मजदूर की बुधवार को मौत हो गई है. वह खांसी, जुखाम और बुखार से पीड़ित था. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.

उत्तर प्रदेश: लॉकडाउन के चलते गुजरात से लौटे प्रवासी मजदूर की मौत
लॉकडाउन के दौरान गुजरात से लौटे एक प्रवासी मजदूर की बुधवार को मौत हो गई. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • गुजरात से लौटे एक प्रवासी मजदूर की बुधवार को मौत हो गई
  • वह खांसी, जुखाम और बुखार से पीड़ित था.
  • अतर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज के दौरान हुई मौत
बांदा:

लॉकडाउन के दौरान गुजरात से लौटे एक प्रवासी मजदूर की बुधवार को मौत हो गई है. वह खांसी, जुखाम और बुखार से पीड़ित था. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. अतर्रा के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) जेपी यादव ने गुरुवार को बताया कि लॉकडाउन के दौरान गुजरात के वापी शहर से 25 मई को अपने गांव खंभौरा लौटे प्रवासी मजदूर जगन्नाथ कुशवाहा (24) की बुधवार को अतर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज के दौरान मौत हो गई.

उन्होंने बताया, 'परिजन उसका अंतिम संस्कार करने ही वाले थे कि इसी दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे प्रशानिक और पुलिस के अधिकारियों ने शव कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेज दिया, जहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच के लिए शव से सैंपल लेने के बाद बिना पोस्टमोर्टम कराए उसे फिर से अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है. अतर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी देव तिवारी ने बताया कि युवक को खांसी, जुकाम और बुखार के अलावा सांस लेने में दिक्कत थी.

उन्होंने बताया कि उसे एंबुलेंस के जरिए मंगवार की रात इलाज के लिए सीएचसी लाया गया था, जहां इलाज के दौरान बुधवार उसकी मौत हो गई है. उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सन्तोष कुमार ने बताया कि मृत प्रवासी मजदूर के शव से कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर झांसी भेज दिया गया है और जांच रिपोर्ट आने तक सभी परिजन और उसके संपर्क में आने वाले लोगों को पृथक-वास में रहने के लिए कहा गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus Update, Coronavirus Lockdown, Migrant Worker Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com