गुजरात के जूनागढ़ जिले से एक अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेने गए तीन प्रवासी युवकों के लिए विलिंग्डन डैम काल बन गया. जूनागढ़ का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल विलिंग्डन डैम, जो अक्सर अपनी हरियाली और शांत वातावरण के लिए पर्यटकों को आकर्षित करता है, वहाँ उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नहाने उतरे सात दोस्तों में से तीन गहरे पानी में लापता हो गए. (विजयसिंह परमार की रिपोर्ट)
घटना के विवरण के अनुसार, ये सभी सात युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए जूनागढ़ आए हुए थे. वे जूनागढ़ के प्रसिद्ध नरसिंह मेहता चौरा के सामने स्थित 'आर.एन. बिरयानी' नामक रेस्तरां में काम करते थे. काम से छुट्टी मिलने पर, सभी दोस्तों ने मिलकर गर्मी से राहत पाने और घूमने-फिरने के उद्देश्य से विलिंग्डन डैम जाने की योजना बनाई थी. वहां पहुँचने के बाद, पानी के लुभावने दृश्य को देख वे खुद को रोक नहीं पाए और डैम के किनारे नहाने उतर गए.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए
हितेश धांधलियां dysp पुलिस जूनागढ़ के अनुसार मौज-मस्ती के दौरान, अचानक तीन युवक पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और वे किनारे से काफी आगे निकल गए. देखते ही देखते वे डूबने लगे. उनके बाकी दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की और शोर मचाया, लेकिन पानी का स्तर और गहराई अधिक होने के कारण वे बेबस रह गए. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और दमकल विभाग को सूचित किया.
मृतकों की पहचान
सूचना मिलते ही जूनागढ़ फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय गोताखोरों का दस्ता मौके पर पहुंचा. प्रशासन की देखरेख में करीब दो घंटे तक सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने तीनों युवकों के बेजान शरीरों को पानी से बाहर निकाला. मृतकों की पहचान 18 वर्षीय शिवम भारतीदीन शाहू (निवासी बिराजी, यूपी), 16 वर्षीय हस्नैन जिलानी शेख (निवासी बैरागी, जिला बहराइच) और 16 वर्षीय कलाम अलीमुद्दीन शेख (निवासी बैरागी, जिला बहराइच) के रूप में हुई है. इस घटना ने न केवल उनके परिवारों को बल्कि पूरे जूनागढ़ शहर को झकझोर कर रख दिया है. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं