विज्ञापन

लखनऊ में बिजली कटौती पर फिर बवाल, पावर हाउस घेरा, अफसरों से तीखी नोकझोंक

Power Cut in UP: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बढ़ी बिजली खपत और लगातार कटौती से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. रात को लखनऊ में लोगों ने कई पावर हाउसों का घेराव कर दिया.

लखनऊ में बिजली कटौती पर फिर बवाल, पावर हाउस घेरा, अफसरों से तीखी नोकझोंक
लखनऊ में लोगों ने रात को बिजली घर घेरा.

Lucknow Power Cut: उत्तर प्रदेश में बार-बार बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए हैं. पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से बिजली की खपत बढ़ गई है, जिससे डिमांड बढ़ी है. अब जब पिछले कुछ दिनों से बिजली कटौती से परेशान लोगों का पारा चढ़ गया तो लखनऊ में उन्होंने बवाल मचा दिया. उन्होंने गुरुवार-शुक्रवार की रात पावर हाउस (बिजली घर) घर लिया और अफसरों से तीखी नोकझोंक हो गई.

लोगों का कहना है कि लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली कटौती हो रही है. परेशान लोगों ने गुरुवार रात में भी कई पावर हाउसों का घेराव किया. जगह-जगह प्रदर्शन किए. बिजली विभाग के अफसर, कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक के बीच लोगों ने नारेबाजी की. सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई तो किसी तरह लोगों को शांत कराया.

भाजपा विधायक भी परेशान, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र

लखनऊ के कई इलाकों में अघोषित बिजली कटौती के कारण हाल तो यह है कि खुद लखनऊ के बीजेपी के विधायक ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर अपने विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही थी, लेकिन उनके इलाके में भी कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है. आज राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में अघोषित बिजली कटौती से परेशान होकर लोग सड़कों पर उतरे. आक्रोशित लोगों ने सड़कों को जाम करके यातायात व्यवस्था को भी बाधित किया इस दौरान मौके पर पुलिस फोर्स बुलाकर यातायात व्यवस्था को सुचार रूप से चलाया गया. वहीं, विद्युत सब स्टेशन पर भी पुलिस की एक-एक टुकड़ी लगाई गई है, ताकि बिजली कटौती से आक्रोशित लोग सब स्टेशन पर बवाल करने ना पहुंच जाए.

लखनऊ में पड़ रही प्रचंड गर्मी, यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट

लखनऊ के साथ पूरे यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. कई दिनों से लगातार लू चल रही है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी 10 जिलों में लू और प्रचंड गर्मी का अलर्ट जारी किया है. वहीं, 23 जिलों में तपिश भरी गर्मी का अलर्ट जारी है. यूपी के सात जिलों में फिलहाल तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि दिन के साथ रातें भी सामान्य से अधिक गर्म रह रही हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com