विज्ञापन

UP के सामूहिक विवाह में दूल्हा-दुल्हन को तोहफे में मिले TMC के बैनर वाले गद्दे, कंपनी और कर्मचारी पर गिरी गाज

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गद्दे मुहैया कराने वाली प्राइवेट कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया गया है. वहीं समाज कल्याण विभाग के एक कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है.

UP के सामूहिक विवाह में दूल्हा-दुल्हन को तोहफे में मिले TMC के बैनर वाले गद्दे, कंपनी और कर्मचारी पर गिरी गाज
उन्नाव में नवविवाहित जोड़े को बांटे गए टीएमसी के प्रचार वाले गद्दे.
  • यूपी के उन्नाव में सामूहिक विवाह समारोह में टीएमसी के प्रचार वाले गद्दे नवविवाहित जोड़ों को बांटे गए
  • उन्नाव सीडीओ कृति राज ने शिकायत मिलने पर जांच कर गद्दे सप्लाई करने वाली प्राइवेट कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया
  • समाज कल्याण विभाग के एक कर्मचारी को भी इस मामले में सस्पेंड कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सामूहिक विवाह समारोह के दौरान टीएमसी के प्रचार-प्रसार वाले गद्दे नवविवाहित जोड़ों को बांटे जाने का खुलासा हुआ है. दरअसल उन्नाव में 24 जुलाई को 459 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया था. उन्नाव सीडीओ कृति राज ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मीडिया के जरिए शिकायत मिली थी कि वहां पर नवविवाहित जोड़ों को दिए गए कुछ गद्दे  किसी एक राजनैतिक दल के बैनर से जुड़े थे. गद्दों के जरिए पार्टी का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था. 

Latest and Breaking News on NDTV

शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई. जांच के आधार पर गद्दे सप्लाई करने वाली प्राइवेट कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है. साथ ही समाज कल्याण विभाग के एक कर्मचारी को भी सस्पेंड कर दिया गया है.

गद्दे मुहैया कराने वाली फर्म पर एक्शन 

मामले में अब सख्त एक्शन लिया गया है. मामले की जांच के लिए डीएम के आदेश पर जांच समिति बनाई गई थी. CDO उन्नाव की अध्यक्षता में बनी इस समिति की जांच में गद्दे मुहैया कराने वाली फर्म की भूमिका सामने आई थी. कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर गद्दों की रिसिविंग लेने वाले पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई. वहीं  समाज कल्याण विभाग के एक कर्मचारी पर भी मामले में गाज गिरी है.

ये भी पढ़ें-यूपी: एक मंडप में 40 निकाह और 100 विवाह; सीएम योगी की तरफ से नवविवाहिताओं को मिले खास तोहफे 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Samuhik Vivah Yojana, Mattress Company, Unnao News, UP Cm Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com