विज्ञापन

IPS आशुतोष मिश्रा की मां की नहीं हुई हत्या, पोस्टमार्टम में क्या पता चला?

अब पोस्टमार्टम में हुए खुलासे ने इस मामले को पूरी तरह पलट दिया है. इससे पहले तक जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लेकर दूसरे विपक्षी नेताओं ने योगी सरकार को घेरना शुरू कर दिया था

IPS आशुतोष मिश्रा की मां की नहीं हुई हत्या, पोस्टमार्टम में क्या पता चला?
IPS अधिकारी और उनकी मां की फाइल फोटो.
NDTV

यूपी के अम्बेडकर नगर में आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है. पहले जिस मामले को एक हत्या बताया जा रहा था, अब जांच बाद उसे हार्ट अटैक करार दिया गया है. जांच में पता चला है कि आईपीएस की मां की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई थी. 

पुलिस की जांच में लूट या फिर चोरी की भी कोई पुष्टि नहीं हुई है. पहले ऐसा कहा जा रहा था कि उनके घर में लूट-पाट हुई थी, आईपीएस अधिकारी की मां को भी बंधक बनाया गया था, लेकिन अब मामला पलट गया है. पुलिस के मुताबिक घर में कुछ भी चोरी नहीं हुआ है, आईपीएस की मां की अंगूठी, सोने की बालियां भी थी सुरक्षित हैं. परिवार ने जो आभूषण के चोरी होने की आशंका जताई थी, वो सब भी घर से बरामद हो गए हैं.

अब पोस्टमार्टम में हुए खुलासे ने इस मामले को पूरी तरह पलट दिया है. इससे पहले तक जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लेकर दूसरे विपक्षी नेताओं ने योगी सरकार को घेरना शुरू कर दिया था, राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए गए थे. अखिलेश यादव ने तो कहा था कि अंबेडकरनगर में एक आईपीएस अधिकारी की माता जी की हत्या का दुखद समाचार आया है। उप्र मे पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, दुर्भाग्यपूर्ण!

समाजवादी पार्टी ने तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी एक लंबी पोस्ट के जरिए सरकार पर सवाल उठाए थे. लिखा था-  IPS आशुतोष मिश्रा जी की माता जी के निधन (हत्या) पर पुण्यात्मा के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति विनम्र संवेदनाएं. इस दुख की घड़ी में हम सब IPS फैमिली के साथ हैं एवं जल्द से जल्द मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग है तथा दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग है. इस अपराध की जनक भाजपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है, प्रमाण सामने है.

अब इस राजनीति के बीच पुलिस खुलासे ने नया मोड़ ला दिया है. कहा जा रहा है कि आईपीएस अधिकारी की मां की कोई हत्या नहीं हुई है बल्कि उनका निधन तो दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है. जानकारी के लिए बता दें कि आशुतोष मिश्रा वर्तमान में एसपी मुख्यालय के पद पर तैनात हैं. वे भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में 2016 बैच के अधिकारी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ambedakar Nagar News, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com