विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2019

अमेठी में रिटायर्ड फौजी की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

कमरौली थानाक्षेत्र के गोडियन का पुरवा गांव में 28 जुलाई शनिवार की रात सेना के सेवानिवृत कैप्टन अमानउल्ला की लाठी डंडों से पीट कर हत्या कर दी गयी थी.

अमेठी में रिटायर्ड फौजी की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने निशानदेही पर लूट की 10 अदद शटरिंग प्लेटें बरामद की हैं. (प्रतीकात्मक फोटो)
लखनऊ:

अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले माह रिटायर्ड फौजी अमानउल्ला की हत्या और उनके घर में लूटपाट की गुत्थी सुलझाने का पुलिस ने रविवार को दावा किया है. पुलिस उपाधीक्षक मुसाफिरखाना सूक्ष्म प्रकाश ने बताया कि कमरौली के थानाध्यक्ष लक्ष्मीकांत सोनकर को पता चला कि इस घटना के आरोपी राजेश पासी व शिवबहादुर हसनगंज पुलिया के पास हैं. कड़ाई से पूछने पर अभियुक्तों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या और लूट की बात कथित तौर पर स्वीकार ली. 

डीएसपी ने बताया कि अभियुक्तों की निशानदेही पर नहर से लूट की 10 अदद शटरिंग प्लेटें बरामद हुई. दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है. 

अमेठी में रिटायर्ड कैप्टन की पीटकर की गई थी हत्या, स्मृति ईरानी ने परिजनों को दिलाया हर संभव मदद का भरोसा

गौरतलब है कि 28 जुलाई को कमरौली थानाक्षेत्र के गोडियन का पुरवा गांव में शनिवार रात सेना के सेवानिवृत कैप्टन अमानउल्ला की लाठी डंडों से पीट कर हत्या कर दी गयी. अमानउल्ला के पुत्र इब्राहिम ने बताया था कि उसके पिता सड़क किनारे बने मकान में रहते थे. मां भी वहीं रहती थीं. रात को कुछ लोग आए. मां-पिता को रस्सी से बांध दिए और पिता अमानउल्ला के सर पर लाठी डंडो से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी थी.

VIDEO: अमेठी में सेना के रिटायर्ड कैप्टन की हत्या

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amethi, Amanullah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com