अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. सपा यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र भी जारी कर रही है. पार्टी अपने चुनावी घोषणापत्र के जरिये पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को और मजबूत करने की तैयारी में है. ‘जन-मन का मैनिफेस्टो' नाम से तैयार इस प्रण-पत्र में महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने समेत दो दर्जन से अधिक प्रमुख वादे शामिल होंगे.
सपा ने अपने चुनावी अभियान को ‘सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रण-पत्र' नाम दिया है. इसकी थीम ‘हर हाथ को काम, हर किसान को दाम, महिलाओं को सम्मान और कानून का मान' रखी गई है. पार्टी राज्यस्तरीय घोषणापत्र के साथ प्रत्येक जिले के लिए अलग मैनिफेस्टो भी तैयार कर रही है. इसमें स्थानीय जरूरतों, बुनियादी सुविधाओं और क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता दी जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं