विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2017

योगी सरकार का बड़ा फैसला : अखिलेश राज में हुई सभी भर्तियों की होगी CBI जांच

योगी सरकार 2012 से अब तक की गई नियुक्तियों की सीबीआई जांच कराएगी.

योगी सरकार का बड़ा फैसला : अखिलेश राज में हुई सभी भर्तियों की होगी CBI जांच
सीएम योगी ने कहा कि 2012 से अब तक एक भी ऐसी नियुक्ति नहीं है, जिसे लेकर उंगली ना उठ रही हो...
  • योगी ने 2017—18 के बजट पर चर्चा के अंत में दी जानकारी
  • कहा - अपराधियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कड़ा कानून बनाया जाएगा
  • मौजूदा सत्र में इस आशय का विधेयक पारित करने की कोशिश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सिविल सेवा में प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 2012 से अब तक की गयी नियुक्तियों की सीबीआई जांच करायी जाएगी. यह ऐलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राज्य विधानसभा में किया. योगी ने 2017—18 के बजट पर चर्चा के अंत में कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कड़ा कानून बनाया जाएगा. यदि मौजूदा सत्र में इस आशय का विधेयक पारित नहीं हो पाया तो विधेयक पारित कराने के लिए विधानसभा का अगला सत्र जल्द बुलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें
पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी के सभी सांसदों को आज नाश्‍ते पर बुलाया, योगी सरकार के कामकाज का फीडबैक लेंगे
योगी आदित्यनाथ ने क्यों कहा- बच्चों के नाम 'गायत्री' रखना बंद कर देंगे लोग

पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार पर हमलावर तेवर अपनाते हुए योगी ने कहा, 'आपने (सपा) यूपी पीसीएस का क्या कर दिया. इसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न उठ रहे हैं. हम यूपी पीसीएस में 2012 से अब तक हुई सभी नियुक्तियों की सीबीआई जांच कराएंगे.' मुख्यमंत्री ने कहा कि 2012 से अब तक एक भी ऐसी नियुक्ति नहीं है, जिसे लेकर उंगली ना उठ रही हो. पुलिस के डेढ लाख पद खाली पडे़ हैं क्योंकि 'आपके (सपा) इरादे साफ नहीं थे और उच्चतम न्यायालय ने नियुक्तियों पर रोक लगा दी.' उन्होंने कहा कि पिछले चार महीने के दौरान अपराध का ग्राफ गिरा है . मौजूदा सरकार के आते ही शत प्रतिशत एफआईआर दर्ज हो रही हैं.

पढ़ें : यूपी सरकार अगले 5 साल में 70 लाख लोगों को नौकरी देगी: योगी

वीडियो


आजमगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों की घटना का उल्लेख करते हुए योगी ने विपक्षी बेंचों पर बैठे सपा सदस्यों से सवाल किया, 'क्या इस प्रकरण में गिरफ्तार व्यक्ति के सपा से संबंध नहीं हैं? वह राजनीतिक संरक्षण में फल फूल रहा था.' मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ऐसे अपराधियों के खिलाफ ना सिर्फ कार्रवाई करेगी बल्कि उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ा कानून भी लाएगी. उन्होंने कहा कि सीतापुर और रायबरेली की हाल की हत्याओं के प्रकरणों में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Yogi Govt, CBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com