विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2020

डॉ. कफील की पत्नी ने जेल में बंद पति की जान को बताया खतरा, इलाहाबाद हाईकोर्ट को खत लिखकर की यह अपील...

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में सीएए के मुद्दे पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मथुरा जेल में बंद गोरखपुर के डॉ. कफील खान की पत्नी डॉ. शाबिस्ता खान ने पति की जान को जेल में खतरा होने की आशंका जताई है.

Also Read in
डॉ. कफील की पत्नी ने जेल में बंद पति की जान को बताया खतरा, इलाहाबाद हाईकोर्ट को खत लिखकर की यह अपील...
डॉ. कफील मथुरा जेल में बंद हैं.
मथुरा:

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में सीएए के मुद्दे पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मथुरा जेल में बंद गोरखपुर के डॉ. कफील खान की पत्नी डॉ. शाबिस्ता खान ने पति की जान को जेल में खतरा होने की आशंका जताई है. डॉ. शाबिस्ता ने जेल में उन्हें सुरक्षा देने की मांग की है. शाबिस्ता ने इस संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सहित कई अधिकारियों को पत्र लिखकर जेल में अपने पति की सुरक्षा की मांग की है. बता दें कि डॉ. कफील राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत 13 फरवरी से मथुरा जेल में बंद हैं.

सरकार जब पीछे पड़ जाए तो क्या होता है?

डॉ. शाबिस्ता खान ने जेल में कफील से मुलाकात के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय, अपर मुख्य सचिव (गृह विभाग), जेल महानिदेशक, अलीगढ़ एवं मथुरा के न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि उनके पति को जेल में प्रताड़ित किया जा रहा है और उनसे गरिमा के खिलाफ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है. शाबिस्ता खान ने जेल में डॉ कफील की हत्या की आशंका जताते हुए उनकी सुरक्षा की मांग की है.

डॉक्टर कफील खान को यूपी STF ने मुंबई से किया गिरफ्तार, AMU में भड़काऊ भाषण देने का आरोप

मथुरा जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने इस बारे में कहा, 'यह उनका अपना कहना हो सकता है. मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई नया आदेश मिला है. जहां तक जेल में बंद कैदी को विशेष सुरक्षा देने की बात है तो ऐसा कोई प्रावधान जेल मैन्युअल में नहीं है.' 

VIDEO: डॉ. कफील खान पर रिहा होने से पहले लगाया गया नेशनल सिक्योरिटी एक्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kafeel Khan, Allahabad High Court, Mathura Jail, NSA, Kafeel Khan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com