विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2021

UP News: मिशन 2022 के लिए BJP ने फूंका चुनावी बिगुल, पार्टी में बैठकों का दौर शुरू, राज्य इकाई में हड़कंप

तैयारी बैठक में बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारी और सभी मोर्चों के प्रमुख शामिल होंगे. इससे इतर शुक्रवार को राज्य कार्य समिति की बैठक भी बुलाई गई है. सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्चुअली  कार्य समिति की बैठक को संबोधित करेंगे.

UP News: मिशन 2022 के लिए BJP ने फूंका चुनावी बिगुल, पार्टी में बैठकों का दौर शुरू, राज्य इकाई में हड़कंप
मिशन 2022 के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (15 जुलाई, 2021) वाराणसी जा रहे हैं. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों (Uttar Pradesh Assembly Elections) के लिए बीजेपी (BJP) ने चुनावी बिगुल बजा दिया हैं. मिशन 2022 के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कल (15 जुलाई, 2021) वाराणसी जा रहे हैं. इस दौरान पीएम अपने संसदीय क्षेत्र में 1500 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

इन विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए 100 दिवसीय कार्य योजना बनाई गई है. उधर, चुनावों को देखते हुए यूपी में बीजेपी की चुनावी मशीनरी ने काम करना शुरू कर दिया है. बीजेपी की राज्य इकाई में गुरुवार से ही हड़कंप मचा हुआ है. आगामी चुनावों को देखते हुए लखनऊ में दो दिवसीय बैठक आयोजित की गई है. राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले दिन की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. माना जा रहा है कि इस बैठक में चुनावी तैयारियों पर चर्चा की जाएगी.

UP चुनाव के लिए एक्शन में BJP : काशी को 1500 करोड़ से ज्यादा की परियाजनाओं की सौगात देंगे PM मोदी

इस तैयारी बैठक में बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारी और सभी मोर्चों के प्रमुख शामिल होंगे. इससे इतर शुक्रवार को राज्य कार्य समिति की बैठक भी बुलाई गई है. सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्चुअली  कार्य समिति की बैठक को संबोधित करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, UP Elections 2022, PM Modi Visit To Varanasi, UP BJP Meeting, JP Nadda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com